• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बीजपुर. रिहंदेश्वर धाम में हुआ मां आदिशक्ति जागरण

JK Gupta by JK Gupta
September 28, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
130
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बीजपुर/सोनभद्र (रामबली मिश्रा)….


रिंहदनगर, एनटीपीसी परिसर में स्थित प्रसिद्ध रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर में मां आदिशक्ति जागरण की भक्तिपूर्ण एवं मनोरम प्रस्तुति की गई। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने इस कार्यक्रम में शामिल होकर मां का दर्शन-पूजन किया। भजन गायकों में मन्नू तिवारी, श्री कृष्ण भगवान पाठक, सुभाष गुप्ता, भोला दुबे, अर्जुन प्रसाद, सोनी पांडे, सुधा मौर्या, अनीता पाठक, पूनम शाही, शशि श्रीवास्तव आदि ने एक से बढ़कर एक भजन गाकर समा बांध दिया।

यह कार्यक्रम देर रात्रि तक चलता रहा। दुर्गा माता की जयकारा एवं हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा। ज्ञातव्य हो कि मंदिर में 22/09/25 को क्लश स्थापित किया गया। तदुपरांत अनेक धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। प्रथम दिन दुर्गा सप्तशती पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। विद्वान वक्ताओं ने बताया कि जब सभ्य समाज असंगठित होता है तो आसुरी शक्ति प्रभावशाली हो जाती है। इसलिए सभ्य समाज को सदैव संगठित होकर समाज के कल्याण हेतु तत्पर रहना चाहिए।

25/09/25 को धार्मिक साहित्यिक अंताक्षरी प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया। डीएवी की कुमारी प्रीति, ऋषभ शुक्ला, रोहित कुमार और वैष्णवी की टीम विजयी हुई और विजेताओं को मंदिर समिति की ओर से कोषाध्यक्ष संजय कुमार ने पुरस्कृत किया।

26/09/25 को धार्मिक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें डीएवी की बारहवीं की छात्रा सेजल सिंह को प्रथम, कक्षा नौवीं के छात्र मोहित को द्वितीय तथा इशानी, वैष्णवी, एवं आर्यन को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम में मंदिर समिति के अध्यक्ष संजीव खेड़ा, उपाध्यक्ष जी सी साहु, उप महाप्रबंधक निशांत कमल, महासचिव प्रमोद द्विवेदी कोषाध्यक्ष संजय कुमार पूर्ण मनोयोग एवं भक्ति भाव से लगे रहे।

मीडिया प्रभारी एवं कुटुम्ब प्रबोधन के जिला संयोजक अनन्त मोहन ने बताया कि मंदिर में दर्शनार्थियों का तांता लगा रहता है और मंदिर समिति की ओर से सभी भक्तों को आरती के पश्चात प्रसाद वितरित किया जाता है। मंदिर के पुजारी राधेश्याम दुबे एवं विजय दुबे ने संयुक्त रूप से बताया कि भक्ति और श्रद्धा से जो मां के दरबार में आता है; उसका हर दुःख दर्द पल में मिट जाता है।

ऐसी मान्यता है कि मां आदिशक्ति का दर्शन पूजन करने से मन्नतें पूरी होती है। इस अवसर पर अनिल त्रिपाठी, रामजी द्विवेदी, रविन्द्र कुमार, अवनीश पांडे, मुकेश शाही, अजय त्रिपाठी, मुकेश त्रिपाठी आदि सक्रिय रूप से शामिल दिखे।

Previous Post

कौन हैं आईईडी विस्फोट में पैर गंवाने वाले तोमन… जिन्होंने साउथ कोरिया में मचाया धमाल, वर्ल्ड आर्चरी पैरा चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

Next Post

डाला. राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

Next Post

डाला. राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Asian Snooker Championship: एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप फाइनल में पंकज आडवाणी को डेंग हाओहुई से हार.
  • सोनभद्र. फॉर्म सात का दुरुपयोग रोकने संबंधित डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • सोनभद्र. महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी
  • ओबरा. भगवान शिव और सती का प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
  • बीजपुर. बाईक सवार दो युवक गिरकर घायल, रक्त रंजित घायलों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.