• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सलखन.  स्वास्थ्य केंद्र में जन आरोग्य शिविर आयोजित, 132 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज

JK Gupta by JK Gupta
September 28, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सलखन/सोनभद्र  (बद्री प्रसाद)…..


__झोलाछाप डॉक्टरों से बचाव की दिशा में राहत बनी सरकार की योजना

सलखन-सोनभद्र। राबर्ट्सगंज विकासखंड के अंतर्गत नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलखन में रविवार को आयोजित साप्ताहिक मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य शिविर में 132 महिला, पुरुष और बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में रोगियों को जांच के बाद आवश्यक दवाएं भी मुफ्त वितरित की गई।

ग्रामीण और पहाड़ी सुदूरवर्ती क्षेत्रों से आए गरीब-निरीह मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह शिविर नियमित रूप से आयोजित किया जाता है। इस शिविर में गर्भवती महिलाओं की भी जांच की गई और उन्हें आवश्यक निर्देशों के साथ दवाएं उपलब्ध कराई गई।स्वास्थ्य जांच में एचबी, ब्लड शुगर, एचआईवी, टाइफॉइड, मलेरिया आदि की जांच की गई।

अधिकतर मरीज मलेरिया, टाइफॉइड, सर्दी-जुकाम और खांसी जैसे मौसमी बीमारियों से ग्रस्त मिले। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार ऐसे शिविरों से मरीजों को समय पर इलाज मिल रहा है और वे झोलाछाप और नीम हकीम डॉक्टरों के शोषण से बच पा रहे हैं।जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रीय प्रबुद्धजनों ने मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना की सराहना करते हुए कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ हुई हैं और आर्थिक रूप से कमजोर तबके को बड़ी राहत मिल रही है।

शिविर में स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. सतीश कुमार सिंह, लैब टेक्नीशियन मनीष राय, फार्मेसी ट्रेनी व मुर्शीद अहमद,पिरीयानसी, तथा एएनएम सितारा देवी, राजेश कुमार व दाई सोमरी देवी सहित अन्य स्टाफ की सक्रिय सहभागिता रही।

Previous Post

अनपरा. कांट्रेक्टर ने सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के मामले में पुलिस को दी तहरीर

Next Post

सलखन. छोटी शिव मंदिर गेट पर सर्प का हुआ पहरा, बना कौतूहल का विषय

Next Post

सलखन. छोटी शिव मंदिर गेट पर सर्प का हुआ पहरा, बना कौतूहल का विषय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Asian Snooker Championship: एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप फाइनल में पंकज आडवाणी को डेंग हाओहुई से हार.
  • सोनभद्र. फॉर्म सात का दुरुपयोग रोकने संबंधित डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • सोनभद्र. महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी
  • ओबरा. भगवान शिव और सती का प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
  • बीजपुर. बाईक सवार दो युवक गिरकर घायल, रक्त रंजित घायलों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.