अनपरा /सोनभद्र (उमेश सिंह)……

अनपरा तापीय परियोजना आवासीय परिसर के सुपर बस्ती में सुबह 8:0 बजे के करीब बालक ने माँ की साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी।उसका शव पंखे के सहारे लटकता मिला।
जानकारी अनुसार घरवालों की डांट फटकार से नाराज 12 वर्षीय युवराज पुत्र विनोद ने यह कदम उठाया, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये दुद्धी भेज दिया। पड़ोसियों की मदद से नाबालिग लड़के को फंदे से उतार कर औड़ी स्थित सदभावना अस्पताल लाया गया वहा मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया
