म्योरपुर/सोनभद्र (संदीप अग्रहरी)…..

ब्लॉक के फरीपान गांव में शुक्रवार की देर रात अचानक आकाशीय बिजली गिरने से घर में सो रहे मां बेटे की झुलस गए और पास में बंधी भैंस की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार फरीपान की निवासी 40 वर्षीय रुक्मिणी देवी और उनके 20 वर्षीय पुत्र अरविंद आकाशी बिजली की चपेट में आने से झुलस गए झूलसे हुए मां बेटे को परिजन सहित आसपास के पड़ोस के लोगों ने इलाज के लिए सागोबांध अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।
