म्योरपुर/सोनभद्र (संदीप अग्रहरी)….

थाना क्षेत्र के खैरही में एक सड़क हादसा हुआ मुर्धवा बीजपुर मार्ग खैराही गांव के पास रनू दुद्धी की रहने वाली 75 वर्षीय जयकुमारी देवी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सड़क पार कर रही थी तभी यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी, सूचना पर पहुंची एंबुलेंस तुरंत घायल वृद्ध महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया, जहां चिकित्सा डॉक्टर ने महिला की जांच की, उन्होंने महिला की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।
म्योरपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है, साथ ही वाहन चालक की तलाश में जुटी है।