म्योरपुर/सोनभद्र (संदीप अग्रहरी)…….

थाना क्षेत्र के करहिया गांव में शुक्रवार की रात लगभग 8 बजे एक महिला आकाशीय बिजली के चपेट में आ गई । 55 वर्षीय राजपति पत्नी हरकलाल अपने घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान घर के आंगन में अचानक तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। आपको बता दे आकाशीय बिजली के चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई । महिला के परिजन तुरंत उन्हें उपचार के लिए म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। डॉक्टर वर्तमान में इलाज कर रहे हैं। घटना में घर का दीवाल क्षतिग्रस्त हो गया ।वहीं अब महिला की स्थिति खतरे से बाहर है।