Last Updated:
भारत पांच मैचों की श्रृंखला के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा कर रहा है. 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होने वाले इस दौरे में भारत अपने पहले तीन मैच ऑस्ट्रेलिया जूनियर महिला टीम के खिलाफ खेलेगा.
भारतीय महिला टीम को पहले मैच में हार मिली. कैनबरा. भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम को शुक्रवार को यहां नेशनल हॉकी सेंटर में ऑस्ट्रेलिया की अंडर-21 टीम से 2-3 से हार का सामना करना पड़ा. भारत के लिए लालथंतलुआंगी (47वें मिनट) और सोनम (54वें मिनट) ने गोल किए, जबकि ऑस्ट्रेलिया के लिए बियांका जुरर (36वें मिनट), एवी स्रांसबी (45वें मिनट) और सैमी लव (59वें मिनट) ने गोल दागे. मैच के शुरुआती हाफ में दोनों टीम गोल करने में नाकाम रही.
भारत पांच मैचों की श्रृंखला के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा कर रहा है. 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होने वाले इस दौरे में भारत अपने पहले तीन मैच ऑस्ट्रेलिया जूनियर महिला टीम के खिलाफ खेलेगा, इसके बाद स्थानीय कैनबरा चिल टीम के खिलाफ दो मैच खेलेगा. भारत और ऑस्ट्रेलिया 26, 27, 29, 30 सितंबर और 2 अक्टूबर को कैनबरा के राष्ट्रीय हॉकी केंद्र में पांच मैच खेलेंगे.
2025 के ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम: गोलकीपर: निधि, एंगिल हर्षा रानी मिंज, डिफेंडर: मनीषा, ज्योति सिंह (कप्तान), लालथंतलुआंगी, ममिता ओरम, साक्षी शुक्ला, पूजा साहू, नंदनी, मिडफील्डर: प्रियंका यादव, साक्षी राणा, खैदेम शिलेमा चानू, रजनी केरकेट्टा, बिनिमा धन, इशिका, सुनीता टोप्पो, अनीशा साहू, फॉरवर्ड: लालरिनपुई, निशा मिंज, पूर्णिमा यादव, सोनम, कनिका सिवाच, सुखवीर कौर.

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें
