म्योरपुर/सोनभद्र (संदीप अग्रहरी)….

बारिश की वजह से म्योरपुर में हो रहीं रामलीला का मंचन शुक्रवार को नहीं हो सका। रामलीला स्थल पर जलभराव होने व कुर्सियों के डूब जाने के चलते आयोजन कमिटियों ने मंचन स्थगित कर दिया। लीला का मंचन नहीं होने से कलाकारों व आयोजन कमिटियों के पदाधिकारियों में मायूसी दिखी। शुक्रवार की रात की लीला धनुष यज्ञ की थी बड़ी उम्मीद थी कि बड़ी संख्या में दर्शक रामलीला देखने आएंगे । इसी उम्मीद पर शाम को बारिश ने पानी फेर दिया । शाम 7 बजे बारिश नहीं रुकने पर रामलीला मंचन स्थगित करने की घोषणा कमेटी अध्यक्ष मोनू जायसवाल ने की वहीं उन्होंने बताया कि कल यानी शनिवार को मौसम खुलेगा तो रामलीला होगी
