डाला/सोनभद्र (गुड्डू तिवारी)…….

शारदीय नवरात्र के चौथे दिन गुरुवार को क्षेत्र के प्रसिद्ध वैष्णो मंदिर में श्रद्धालुओं ने मां कूष्मांडा की विधिविधान से पूजा की। तड़के से ही श्रद्धालु मंदिरों में जुटने लगे, जहां पूरे दिन पूजा-अर्चना का सिलसिला चलता रहा शाम को भी भक्तों ने बड़ी संख्या में दर्शन-पूजन किया।
अल सुबह मंदिर के मंहत पूजारी के साथ विद्वान पंडितों द्वारा गगनभेदी मंत्रोच्चार व मंगला आरती के बाद माता रानी के कपाट खुलते ही भक्तों द्वारा लगाए गए जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा ।

इसके बाद भक्तों ने कतारबद्ध होकर माता महाकाली, महा सरस्वती, महालक्ष्मी का पिड़ी दर्शन कर मन्नतें मांगी।वैष्णो मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित श्री कांत तिवारी ने बताया कि पावन नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की उपासना की जाती है।मां के दिव्य स्वरूप का ध्यान करने से हर तरफ सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो जाता है।मां को लाल रंग के फूल अर्पित करें मखाने की खीर का भोग लगाना शुभ माना जाता है।।सुरक्षा व्यवस्था में डाला चौकी प्रभारी आशीष पटेल मय फोर्स मौजूद रहे।