डाला/सोनभद्र (गुड्डू तिवारी)…..

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर विशेष स्वच्छता अभियान के तहत गुरुवार को विकास खंड चोपन अंतर्गत बाड़ी स्थित अमृत सरोवर के चहुंओर मुख्य अतिथि सूबे के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड़ की उपस्थिति में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
एक दिन एक घंटा, एक साथ’ अभियान के तहत राज्य मंत्री के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं व प्रशासनिक अधिकारीयों ने खुद झाड़ू लगाकर सफाई अभियान को आगे बढ़ाते हुए स्वच्छता का संदेश दिया।अमृत सरोवर तालाब की सीढ़ियों पर जमीं मिट्टी व चहुंओर फैले कूड़ा करकट की विधिवत साफ सफाई के बाद एकत्रित कूड़े को नष्ट कर दिया गया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छता को जनआंदोलन का रूप देना है ताकि नागरिक अपने आसपास गली मुहल्लों को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में योगदान दे सकें स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं बल्कि सहभागिता है सार्वजनिक स्थलों पर भी स्वच्छता बनाए रखने के लिए उन्होंने सभी को प्रेरित किया।
इस दौरान चोपन खंड विकास अधिकारी अजीत यादव,एडियो पंचायत काशीराम ठाकुर,ग्राम विकास अधिकारी स्मिता सिंह , भाजपा ओबरा मंडल मंत्री टाटा चौधरी, गुड्डू गोंड, विश्वजीत आदि मौजूद रहे।