डाला/सोनभद्र (गुड्डू तिवारी)….

स्थानीय पुलिस द्वारा द्वारा गस्त के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ बुधवार की सुबह एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया जबकि उसके साथ वाहन चोरी की घटना में शामिल वांछित अभियुक्त की तलाश में पुलिस जुटी गई है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के चौकी प्रभारी आशीष पटेलहमराहियों संग क्षेत्र में भ्रमण व नवरात्रि के दृष्टिगत संदिग्ध व्यक्ति, वाहन की चेकिंग कर रहे थे इसी दौरान डाला- ओबरा संपर्क मार्ग पर स्थित अल्ट्राटेक के पीछे वाले गेट रेक्सहवां से चोरी की टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल के साथ 22 वर्षीय अभियुक्त विनोद बैगा पुत्र लाल बहादुर निवासी चुनियरा को गिरफ्तार कर पूंछताछ की गई तो उसने बताया की उसका एक और साथी मोनू बैगा पुत्र रामू बैगा निवासी गोरादह शामिल है।
पुलिस द्वारा चोपन थाना पर मुकदमा दर्ज कर पकड़े गए आरोपी को न्यायालय ले जाया गया जहां से न्यायालय ने जेल भेज दिया और वांछित अभियुक्त की तलाश में जुट गई।गिरफ्तार करने वाली टीम में चौकी प्रभारी के साथ हेड कांस्टेबल सीताराम यादव, शिवसरन, हरी सिंह यादव शामिल रहे ।