डाला/सोनभद्र (गुड्डू तिवारी)………

हाथीनाला थाना क्षेत्र खोखा जंगल में बुधवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी मच गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शिनाख्त कराए जाने का प्रयास किया जा रहा है।
घटना के संबंध में बताया गया कि हाथीनाला – दुद्धी मार्ग में खोखा तिराहे से महज कुछ दूर अंदर जंगल की ओर लगभग 25 वर्षीय अज्ञात विवाहिता युवती का शव पड़ा होने की जानकारी पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुंचकर हाथीनाला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल किया आसपास के लोगों को बुलाकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया लेकिन मृतक महिला की पहचान नहीं हो सकी। मृतक युवती के शरीर पर चोट के निशान देखे जाने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस द्वारा हर पहलुओं पर जांच कर शव को दुद्धी मर्चरी भेजकर मृतक महिला की शिनाख्त कराई जा रही है।