म्योरपुर/सोनभद्र (संदीप अग्रहरी)…..

रामलीला में मंगलवार दूसरे दिन भगवान श्री राम के समेत चारों भाइयों का जन्म हुआ, लीला स्थल पर चारों ओर मंगल गीत और सोहर गूंज उठे पूरा वातावरण जयकारों से भर गया और म्योरपुर दीपों से जगमगा उठी। लीला में दिखाया गया राजा दशरथ पुत्र न होने की पीड़ा लेकर विशिष्ट के पास पहुंचे गुरु ने उन्हें पूर्व जन्म की तपस्या का स्मरण कराया और पुत्रसृष्टि यज्ञ करवाया यज्ञ से प्रसन्न होकर अग्नि देव प्रकट हुए और रानियों को द्रव्य देने का आशीर्वाद दिया उसी द्रव्य से जन्मे श्री राम, भारत ,लक्ष्मण और शत्रुघ्न ।
फिर चारों भाई गुरु वशिष्ठ के गुरुकुल में शिक्षा दीक्षा ग्रहण किया श्री रामलीला का संचालन व्यास जी आशीष अग्रहरि ने किया । स्थानीय कलाकारों के प्रभावशाली संवाद और पारंपरिक झांकियां से वातावरण भक्ति में हो गया। आयोजकों ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में श्री रामलीला में शामिल होने में आग्रह किया उन्होंने कहा यह रामलीला वर्षों से सामाजिक और धार्मिक परंपरा को जीवित रखे हुए हैं।
इस मौके पर थाना अध्यक्ष कमलनयन दुबे कमेटी के अध्यक्ष मनोज जायसवाल, कोषाध्यक्ष सुनील गोटिया, उपाध्यक्ष संदीप अग्रहरि, उपाध्यक्ष मनदीप कुमार, महामंत्री शुभम अग्रहरी, मंत्री अमित रावत, सहित कमेटी व मंडली के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।