डाला/सोनभद्र (गुड्डू तिवारी)…….
__विगत कई वर्षों से चली आ रही परंपरा

स्थानीय नगर पंचायत क्षेत्र के बाजार में शनिवार की शाम को मुकुट पूजन के साथ रामलीला समिति द्वारा पूजन अर्चन कर रामलीला का शुभांरभ किया गया।जय बजरंग रामलीला कमेटी कैमूर बिहार से आए कलाकारों द्वारा रामलीला मंचन किया जाएगा।
रामलीला समिति के अध्यक्ष हनुमान सिंह,भैरो प्रसाद,संतोष कुमार द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान श्री राम की आरती व मुकुट पूजन कर रामलीला का शुभांरभ कराया गया। समिति के अध्यक्ष ने बताया कि विगत चालीस वर्ष पहले रामलीला की नींव रखी गई थी तब से चली आ रही परंपरा को आज भी सभी के सहयोग आपसी सद्भाव से लोग निभा रहे हैं। नगर क्षेत्र के दर्जनों गांव के लोगों में श्रीराम की लीला से आस्था है और वह प्रतिदिन रामलीला देखने आते हैं ।
रामलीला दशहरा के एक दिन बाद तक कलाकारों द्वारा किए गए मंचन को लोग देखेंगे।फुलवारी लीला, धनुष यज्ञ, परशुराम लक्ष्मण संवाद, राम बरात, राम वनवास, लंका दहन व राम-भरत मिलाप का मंचन काफी आकर्षक होगा। दशहरा के दिन रामलीला मैदान में रावण का पुतला दहन कर धूमधाम से विजयादशमी का पर्व मनाया जाएगा।इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश जैन, महेश सोनी, श्रीनिवास यादव,विकास जैन,प्रिंस अग्रहरि,राजू जायसवाल आदि मौजूद रहे।