• Home
  • Privacy Policy
Saturday, August 8, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

नीरज चोपड़ा बनाम अरशद नदीम: वर्ल्ड एथलेटिक्स 2025 जेवलिन फाइनल

Admin by Admin
September 17, 2025
in खेल
0
नीरज चोपड़ा बनाम अरशद नदीम: वर्ल्ड एथलेटिक्स 2025 जेवलिन फाइनल
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:September 17, 2025, 21:41 IST

Neeraj Chopra vs Arshad Nadeem: वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम टोक्यो में गुरुवार को फाइनल में आमने-सामने होंगे. नीरज पाकिस्‍तानी एथलीट अरशद की प्रतिभा से वाकिफ हैं। वो उन्‍हें हल्‍के में लेने की भूल नहीं करेंगे.

नीरज चोपड़ा को पानी पिलाने का दम रखते हैं अरशद नदीम, पहले भी तोड़ा था सपनानीरज और नदीम गुरुवार को आमने-सामने होंगे.
नीरज चोपड़ा बनाम अरशद नदीम: वर्ल्‍ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 के पुरुषों की जेवलिन थ्रो कंपटीशन में आज टोक्यो की धरती पर भारत और पाकिस्तान के दिग्‍गज नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम एक साथ नजर आए. मौका था क्‍वालिफाई राउंड पास करते का. हालांकि दोनों भाला फेंक एथलिट का आज ना आमना-सामना हुआ और ना ही वो एक दूसरे के खिलाफ मैदान में उतरे. ऐसा इसलिए क्‍योंकि दोनों अलग-अलग ग्रुप का हिस्‍सा था. अब गुरुवार को दोनों एक दूसरे के आमने-सामने होंगे. दोपहर तीन बजे से एक बार फिर भारत-पाकिस्‍तान प्रतिस्‍पर्धा फैन्‍स को देखने को मिल सकती है. रिकॉर्ड्स पर नजर डालें तो नदीम भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा को पानी पिलाने का दम रखते हैं.

क्‍वालिफायर में नीरज नदीम से आगे
भारत के ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के स्टार एथलीट अरशद नदीम के बीच यह भिड़ंत न केवल दर्शकों को रोमांचित करेगी, बल्कि दोनों देशों की राष्ट्रीय प्रतिष्ठा के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण है. क्वालिफिकेशन राउंड में अरशद नदीम ने अपने अनुभव का शानदार प्रदर्शन किया. शुरुआती दो प्रयासों में कमजोर थ्रो के बावजूद तीसरे प्रयास में उन्होंने 85.28 मीटर का थ्रो कर ऑटोमेटिक क्वालिफिकेशन मार्क पार किया और फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. यह थ्रो दर्शाता है कि क्यों उन्हें मौजूदा ओलंपिक चैंपियन कहा जाता है. नीरज चोपड़ा ने पहले ही प्रयास में 84.50 मीटर का शानदार थ्रो कर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया. यह वही स्टेडियम है जहां उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीता था.

नीरज को पहले भी तोड़़ा था नदीम ने सपना
पिछले साल पेरिस ओलंपिक में अरशद नदीम ने 92.97 मीटर का अविश्वसनीय थ्रो कर स्वर्ण पदक जीता था जबकि नीरज चोपड़ा 89.45 मीटर के साथ रजत पदक पर रहे थे. वो ओलंपिक गोल्‍ड के डिफेंडिंग चैंपियन होने के बावजूद दूसरे स्‍थान पर रहे. ऐसे में अब नीरज के सामने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप का अपना खिताब डिफेंड करने की चुनौती है. अगर वो  फाइनल में खिताब बचाने में सफल होते हैं तो वे इतिहास में सिर्फ तीसरे एथलीट बन जाएंगे जिन्होंने भाला फेंक विश्व खिताब को डिफेंड किया हो.

किस-किसने किया  फाइनल में क्‍वालिफाई
क्वालिफिकेशन राउंड में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगियों का स्तर भी ऊंचा रहा. ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स ने 89.53 मीटर का थ्रो कर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया, वहीं केन्या के जूलियस येगो और जर्मनी के जूलियन वेबर ने भी शानदार प्रदर्शन किया. इस तरह फाइनल में दुनिया के शीर्ष भाला फेंक खिलाड़ी एक ही मंच पर होंगे. यह मुकाबला केवल खेल का नहीं है. भारत-पाकिस्तान के बीच हाल के राजनीतिक तनाव, ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के रिश्ते बेहद संवेदनशील हैं. क्रिकेट में पहले ही एशिया कप के दौरान विवाद और हाथ न मिलाने की घटनाएं सुर्खियों में रही हैं. ऐसे में नीरज बनाम नदीम की भिड़ंत खेल से परे जाकर राष्ट्रीय गौरव और प्रतिष्ठा का प्रतीक बन गई है.

authorimg

Sandeep Gupta

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्‍त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्‍कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्‍त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्‍कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और… और पढ़ें

First Published :

September 17, 2025, 21:41 IST

homesports

नीरज चोपड़ा को पानी पिलाने का दम रखते हैं अरशद नदीम, पहले भी तोड़ा था सपना



Source link

Previous Post

सोनभद्र. विंध्याचल मंडल आयुक्त ने पर्यटन विकास परियोजनाओं का किया आकस्मिक निरीक्षण

Next Post

म्योरपुर. पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने की साफ सफाई, हनुमान चालीसा का पाठ किया और काटा केक

Next Post

म्योरपुर. पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने की साफ सफाई, हनुमान चालीसा का पाठ किया और काटा केक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • अरिहा पंगंबम ने एरोबिक जिम्नास्टिक्स में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास, बनीं एशियाई चैंपियन, Sports Hindi News
  • विंडमगंज. पत्रकार को पितृ शोक, बीएचयू में उपचार के दौरान पं. रामनारायण मिश्रा का निधन
  • सोनभद्र. ऐश्वर्य राज सिंह बने राष्ट्रीय लोक दल पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष
  • सोनभद्र. प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
  • प्रज्ञानानंदा ने एक राउंड पहले ही जीता अपना पहला रैपिड एंड ब्लिट्ज खिताब, 23.5 अंकों के साथ रचा इतिहास

Breaking News

अरिहा पंगंबम ने एरोबिक जिम्नास्टिक्स में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास, बनीं एशियाई चैंपियन, Sports Hindi News

अरिहा पंगंबम ने एरोबिक जिम्नास्टिक्स में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास, बनीं एशियाई चैंपियन, Sports Hindi News
by Admin
August 8, 2026
0

अरिहा पंगंबम को एरोबिक जिम्नास्टिक्स में एशियाई चैंपियन बना दिया। इस 22 वर्षीय जिम्नास्ट ने शुक्रवार को फिलीपींस के टगाएटे...

Read moreDetails

विंडमगंज. पत्रकार को पितृ शोक, बीएचयू में उपचार के दौरान पं. रामनारायण मिश्रा का निधन

by JK Gupta
August 7, 2026
0

संवाददाता@आनंद गुप्ता.... विंढमगंज थाना क्षेत्र के हिराचक गांव निवासी पंडित रामनारायण मिश्रा (90) का शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio