जे0के0/सोनभद्र……..

Sonbhadra। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर विकास खण्ड परिसर घोरावल में विधायक अनिल कुमार मौर्य के कर-कमलो से 10 मोटराईज्ड ट्राईसाईकिल व 03 जोड़ी बैसाखी का वितरण किया गया।

इस मौके पर नितीन कुमार मौर्य, खण्ड विकास अधिकारी घोरावल, विद्या देवी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, सुरेन्द्र कुमार मौर्य, प्रतिनिधि विधायक, अनील कुमार शर्मा, एडीओ कापरेटिव, अजय कुमार सोनकर, एडीओ समाज कल्याण व विकास खण्ड के दयाराम साथ ही दिव्यांगजन विभाग के विनय, मोहम्मद तलहा व अन्य ग्रामीण दिव्यांगजन मौजूद रहे।