घोरावल/सोनभद्र (विजय अग्रहरी)…….

कोतवाली क्षेत्र के पेढ़ गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हुई है। गले मे साड़ी लिपटे पंखे के सहारे फांसी लगी महिला के शव को पुलिस ने उतरवाकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उजाला 26 वर्ष पत्नी श्यामबाबू निवासी पेढ़ अपने पक्के मकान में पंखे से लटकती स्थिति में मिली।
जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह घर के लोगों ने देखा तो उजाला फांसी लगाकर पंखे से लटकते हुए मृत अवस्था मे दिखाई पड़ी। घर में कोहराम मच गया। बुधवार की सुबह घटना की जानकारी होते ही लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिव प्रताप वर्मा, चौकी इंचार्ज राजेश कुमार मौके पर पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और कार्यवाही में जुट गए है। सूचना फॉरेंसिक टीम को भी दी गई जोकि मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई।
इस मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिव प्रताप वर्मा ने बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया कि मंगलवार को मृतका मायके से अपने ससुराल आई थी और बुधवार की अल सुबह में फांसी लगी स्थिति मे मृत पाई गई। मृतका के मायका ग्राम चरखी थाना लालगंज जनपद मीरजापुर है जहाँ से लोग पेढ़ पहुंचे।महिला की शादी जून 2020 में हुई थी।
मायके पक्ष द्वारा लगाये गये आरोप के अनुसार चार लोगो सास, पति, जेठ, जेठानी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मिली तहरीर पर मृतका के पति, सास, जेठ -जेठानी के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत हुआ है।