• Home
  • Privacy Policy
Wednesday, August 5, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के अवसर पर यूकां ने किया अनोखा सांकेतिक विरोध प्रदर्शन

JK Gupta by JK Gupta
September 17, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
23
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जे0के0/सोनभद्र………


Sonbhadra। राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के अवसर पर युवा कांग्रेस सोनभद्र ने जिला मुख्यालय स्थित राबर्ट्सगंज रेलवे क्रासिंग के पास अनोखा सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व युवा कांग्रेस सोनभद्र के जिलाध्यक्ष शशांक मिश्रा ने किया।

विरोध को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने जिलाध्यक्ष समेत कई युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट करने की कोशिश की, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को चकमा देकर कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न किया।

सरकार की रोजगार नीति की विफलताओं को उजागर करने के लिए कार्यकर्ताओं ने पकौड़े का ठेला लगाकर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान जिलाध्यक्ष शशांक मिश्रा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किए गए “2 करोड़ रोजगार प्रतिवर्ष” जैसे वादे आज केवल जुमले साबित हो चुके हैं।

उन्होंने कहा कि पढ़े-लिखे नौजवान रोजगार के अभाव में दर-दर भटक रहे हैं और मज़बूरी में स्वरोज़गार के नाम पर पकौड़े बेचने की स्थिति तक पहुँच गए हैं। महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी की मार ने युवाओं के भविष्य को अंधकारमय बना दिया है, युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियाँ लेकर “रोजगार दो – देश बचाओ” और “नौकरी चोर गद्दी छोड़” जैसे नारे लगाए।

जिलाध्यक्ष शशांक मिश्रा ने कहा –
“मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों से देश का नौजवान ठगा महसूस कर रहा है। कांग्रेस पार्टी युवाओं की आवाज़ बुलंद करती रहेगी और रोजगार के अधिकार की लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ी जाएगी।”

इसके बाद जिला उपाध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव और महासचिव रोहिल मिश्रा ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा –
“आज का विरोध प्रदर्शन यह स्पष्ट संदेश देता है कि नौजवान अब चुप नहीं बैठेगा। बेरोजगारी के खिलाफ हर सड़क पर, हर गाँव-शहर में युवा कांग्रेस संघर्ष करेगी। भाजपा सरकार को युवाओं का भविष्य बर्बाद करने की इजाज़त नहीं दी जाएगी।”

शहर अध्यक्ष अनुपम द्विवेदी ने कहा –
“रोजगार केवल नौजवान का ही नहीं बल्कि हर परिवार का सवाल है। जब युवाओं के हाथों में रोजगार नहीं होगा तो समाज और देश की प्रगति संभव नहीं है। युवा कांग्रेस बेरोजगारी हटाओ आंदोलन को हर स्तर पर तेज करेगी।”

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता जितेंद्र देव, प्रांजल श्रीवास्तव, रोहित मिश्रा, अनुज सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Previous Post

ओबरा. पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर काशीराम आवास में स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन

Next Post

Neeraj Chopra vs Arshad Nadeem LIVE: नीरज चोपड़ा ने कमाल कर दिया, 84.85 दूर भाला फेंक मारी फाइनल में एंट्री

Next Post
Neeraj Chopra vs Arshad Nadeem LIVE: नीरज चोपड़ा ने कमाल कर दिया, 84.85 दूर भाला फेंक मारी फाइनल में एंट्री

Neeraj Chopra vs Arshad Nadeem LIVE: नीरज चोपड़ा ने कमाल कर दिया, 84.85 दूर भाला फेंक मारी फाइनल में एंट्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • क्या होता है एनालॉग पनीर, चीज और मक्खन? गुजरात सरकार ने लगाया बैन, दी चेतावनी, Gujarat Hindi News
  • सोनभद्र. छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपा ने किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम, पीडीए सम्मेलन की तैयारियों पर मंथन
  • सोनभद्र. हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का भाजपा का आह्वान, कार्यशाला बैठक संपन्न
  • ओबरा. नेता जी चौक से गजराज नगर चौराहे के बीच 30 किमी/घंटा की गति सीमा रखने की अपील
  • म्योरपुर. पूर्व प्रधान के भाई को कोबरा ने डंसा, झाड़-फूंक में गंवाए 2 घंटे; जिला अस्पताल रेफर

Breaking News

क्या होता है एनालॉग पनीर, चीज और मक्खन? गुजरात सरकार ने लगाया बैन, दी चेतावनी, Gujarat Hindi News

क्या होता है एनालॉग पनीर, चीज और मक्खन? गुजरात सरकार ने लगाया बैन, दी चेतावनी, Gujarat Hindi News
by Admin
August 5, 2026
0

गुजरात सरकार ने नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए वनस्पति तेल से बने एनालॉग पनीर, चीज और मक्खन के निर्माण और...

Read moreDetails

सोनभद्र. छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपा ने किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम, पीडीए सम्मेलन की तैयारियों पर मंथन

by JK Gupta
August 5, 2026
0

@जे0 के0...... Sonbhadra।  समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर बुधवार को समाजवादी आंदोलन के प्रखर नेता एवं 'छोटे लोहिया' के...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio