जे0के0/सोनभद्र…….

Sonbhadra। कैप्टन (नौ सेना) आशुतोष चौधरी (अ०प्रा०) जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने अवगत कराया है कि जनपद के समस्त भूतपूर्व सैनिकों/दिवंगत सैनिकों की पत्नियों एवं उनके आश्रितों को सूचित किया जाता है कि उत्तर प्रदेश शासन के आदेश के अनुसार जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्देशित जिला सैनिक बन्धु की बैठक का आयोजन दिनाँक 18 सितम्बर 2025 दिन गुरुवार समय पूर्वान्ह 11:00 बजे मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार मे आहूत की गयी है। जनपद के समस्त भूतपूर्व सैनिक/दिवंगत सैनिकों की पत्नियों एवं उनके आश्रित, उक्त तिथि, समय एवं स्थल पर सैनिक बन्धु की बैठक में भाग लेने का कष्ट करें ।