• Home
  • Privacy Policy
Wednesday, August 5, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

राम मंदिर की रेकी करने वाले शंकरलाल दुसाद के खालिस्‍तानी कनेक्शन, जमानत अर्जी खारिज 

Admin by Admin
September 15, 2025
in उत्तर प्रदेश
0
राम मंदिर की रेकी करने वाले शंकरलाल दुसाद के खालिस्‍तानी कनेक्शन, जमानत अर्जी खारिज 
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:September 16, 2025, 00:14 IST

Lucknow News: अयोध्या में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान रेकी करने वाले आरोपी शंकरलाल दुसाद की जमानत अर्जी लखनऊ की ATS स्पेशल कोर्ट ने खारिज कर दी. दुसाद के कनेक्‍शन खालिस्‍तानी गुरपतवंत सिंह पन्नू से पाए गए है.

राम मंदिर की रेकी करने वाले शंकरलाल दुसाद के खालिस्‍तानी कनेक्शनराम मंदिर
लखनऊ. अयोध्या में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान रेकी करने वाले आरोपी शंकरलाल दुसाद को जमानत नहीं मिली है. राजस्थान के सीकर निवासी दुसाद की ओर से दायर जमानत अर्जी को लखनऊ स्थित ATS स्पेशल कोर्ट ने खारिज कर दिया. आरोपी पर न केवल मंदिर परिसर की रेकी करने का आरोप है, बल्कि उसके खालिस्तान समर्थक संगठनों और विदेश में बैठे कट्टरपंथियों से संबंध भी उजागर हुए हैं.

प्राण प्रतिष्ठा के दौरान हुआ था गिरफ्तार

19 जनवरी 2024 को ATS गोमतीनगर थाने में इस मामले की FIR दर्ज की गई थी. 17 जनवरी को सफेद स्कॉर्पियो (HR 51 BX 3753) से अपने साथियों के साथ अयोध्या पहुंचा था दुसाद. 22 जनवरी को रामलला की मूर्ति स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर वह भगवा झंडा लगी स्कॉर्पियो से मंदिर परिसर और आसपास की गतिविधियों की रेकी कर रहा था. शक होने पर ATS ने दुसाद समेत उसके साथियों अजीत शर्मा और प्रदीप पूनिया को हिरासत में ले लिया. गिरफ्तारी के बाद मंदिर परिसर और शहर की सुरक्षा और भी सख्त कर दी गई थी.

खालिस्तान समर्थकों से जुड़ा कनेक्शन

पूछताछ में सामने आया कि शंकरलाल दुसाद का झुकाव लंबे समय से खालिस्तानी विचारधारा की ओर था. उसकी विदेश में रह रहे खालिस्तानी नेता लखविंदर सिंह लांडा समेत कई समर्थकों से लगातार बातचीत होती थी. वह सोशल मीडिया और कॉल्स के माध्यम से संपर्क में रहता था. जांच में यह भी सामने आया कि गुरपतवंत सिंह पन्नू की ओर से उसे मंदिर की रेकी और नक्शा भेजने के निर्देश दिए गए थे. यह खुलासा सुरक्षा एजेंसियों के लिए बेहद चिंताजनक साबित हुआ.

कोर्ट ने ठुकराई जमानत अर्जी

ATS की दलीलों को मानते हुए स्पेशल कोर्ट ने दुसाद की जमानत अर्जी खारिज कर दी. कोर्ट ने माना कि आरोपी की गतिविधियां गंभीर प्रकृति की हैं और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी हुई हैं. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आरोपी को फिलहाल राहत नहीं दी जा सकती. कोर्ट के इस फैसले से ATS को जांच को और आगे बढ़ाने में मजबूती मिली है. अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा एक ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण अवसर था. लाखों श्रद्धालु इस आयोजन में शामिल होने वाले थे. ऐसे में आरोपी की गतिविधियां किसी बड़े खतरे का संकेत दे रही थीं. ATS की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई ने एक संभावित साजिश को विफल कर दिया.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Location :

Lucknow,Uttar Pradesh

First Published :

September 16, 2025, 00:14 IST

homeuttar-pradesh

राम मंदिर की रेकी करने वाले शंकरलाल दुसाद के खालिस्‍तानी कनेक्शन



Source link

Previous Post

हुमा कुरैशी-रचित सिंह सगाई की खबरें, बयान का टोरंटो प्रीमियर

Next Post

‘एडोलेसन्स’ के एक्टर ओवेन कूपर ने रचा इतिहास, बने सबसे कम उम्र के एमी अवॉर्ड विनर

Next Post
‘एडोलेसन्स’ के एक्टर ओवेन कूपर ने रचा इतिहास, बने सबसे कम उम्र के एमी अवॉर्ड विनर

'एडोलेसन्स' के एक्टर ओवेन कूपर ने रचा इतिहास, बने सबसे कम उम्र के एमी अवॉर्ड विनर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • क्या होता है एनालॉग पनीर, चीज और मक्खन? गुजरात सरकार ने लगाया बैन, दी चेतावनी, Gujarat Hindi News
  • सोनभद्र. छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपा ने किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम, पीडीए सम्मेलन की तैयारियों पर मंथन
  • सोनभद्र. हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का भाजपा का आह्वान, कार्यशाला बैठक संपन्न
  • ओबरा. नेता जी चौक से गजराज नगर चौराहे के बीच 30 किमी/घंटा की गति सीमा रखने की अपील
  • म्योरपुर. पूर्व प्रधान के भाई को कोबरा ने डंसा, झाड़-फूंक में गंवाए 2 घंटे; जिला अस्पताल रेफर

Breaking News

क्या होता है एनालॉग पनीर, चीज और मक्खन? गुजरात सरकार ने लगाया बैन, दी चेतावनी, Gujarat Hindi News

क्या होता है एनालॉग पनीर, चीज और मक्खन? गुजरात सरकार ने लगाया बैन, दी चेतावनी, Gujarat Hindi News
by Admin
August 5, 2026
0

गुजरात सरकार ने नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए वनस्पति तेल से बने एनालॉग पनीर, चीज और मक्खन के निर्माण और...

Read moreDetails

सोनभद्र. छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपा ने किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम, पीडीए सम्मेलन की तैयारियों पर मंथन

by JK Gupta
August 5, 2026
0

@जे0 के0...... Sonbhadra।  समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर बुधवार को समाजवादी आंदोलन के प्रखर नेता एवं 'छोटे लोहिया' के...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio