• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

विंढमगंज. दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आहुत

JK Gupta by JK Gupta
September 15, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
12
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

विन्ढमगंज/सोनभद्र (आनन्द गुप्ता)…..


स्थानीय थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी चंद्रशेखर सिंह ने की। बैठक में विभिन्न गांवों के प्रधान, ग्रामीण और मंदिरों के पुजारी शामिल हुए। सभी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और परंपरागत ढंग से धूमधाम के साथ मनाई जाएगी।

इस दौरान सड़क पर गाय बांधने पर प्रतिबंध, साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने और नए कार्यक्रमों पर पाबंदी की बात कही गई। साथ ही डीजे व साउंड सिस्टम को निर्धारित नियमों के अनुसार बजाने का निर्देश दिया गया।

बैठक में उपनिरीक्षक शाहिद खान, सुनील कुमार राय, कौशल कुमार सिंह सहित बुटवेढवा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय गुप्ता, दीवार बाबा मंदिर के पुजारी वेद मनमोहन दास ब्रह्मचारी, काली मंदिर के पुजारी बबलू तिवारी, अशोक जायसवाल, सुमन गुप्ता, यदुनाथ प्रधान, दिनेश यादव प्रधान, सुरेंद्र पासवान प्रधान, निरंजन सोनी, राकेश पासवान, जय मौर्य, पूर्व ग्राम प्रधान मुन्ना लाल भारती, दीपक कुमार, संजय कुमार, ओम रावत, विनोद जायसवाल, राजीव कुमार, शिवनाथ यादव, अमरेश चंद, उमाशंकर प्रजापति, राम प्रसाद, अनिल यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Previous Post

कल्पनाथ राय मेडिकल कॉलेज में अब मिलेगा मुफ्त इलाज, दवा भी होगी फ्री

Next Post

करमा. आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनकर उड़ाए 99 हजार

Next Post

करमा. आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनकर उड़ाए 99 हजार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ओबरा. बंद घर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, स्थानीय लोगों की जुटी भीड़
  • ओबरा. डाला ओबरा मुख्य मार्ग का गुणवत्ता पूर्ण हो निर्माण
  • सलखन. जरूरत मंद वृद्ध असहाय विकंलाग आदिवासी बहुल लोगों को कम्बल मिलने से चेहरे खिलें
  • manpreet singh out of squad: 411 मैच खेलने वाले को दिखाया बाहर का रास्ता, किसका बचाना था रिकॉर्ड
  • चेन्नई से मणिपुर तक पाली का डंका! नीलांजना ने दौड़ में जीता मेडल, तो फुटबॉल के मैदान में भावना ने दिखाया दम!

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.