Last Updated:
बॉलीवुड में 22 साल के अंतराल में चार ऐसी फिल्में बनाई गई जिनकी कहानी का मूल भाव एक जैसा था. चारों ही प्रेम कहानी पर आधारित फिल्में थीं. दिलचस्प तथ्य यह है कि चारों फिल्में सुपर हिट रहीं. एक तो ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर निकली. इन चार फिल्मों से दो फिल्मों में सनी देओल नजर आए थे. उनका करियर एक नहीं बल्कि दो-दो बार इन्हीं फिल्मों के जरिये चमका. इन चारों फिल्मों ने करीब 900 करोड़ का बिजनेस किया.

भारत-पाकिस्तान के बंटवारे और प्रेम कहानी पर बनी फिल्मों ने हमेशा ही पर्दे बॉक्स ऑफिस पर जलवा बिखेरा है. 1991 में 2023 तक 22 साल के अंतराल में चार ऐसी फिल्में आईं जो दोनों देश के बीच लव स्टोरी पर बेस्ड थीं. इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया. इसमें से एक फिल्म तो ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर भी रही थी. यह फिल्म थी 2001 में आई ‘गदर: एक प्रेम कथा’ जिसका निर्देशन अनिल शर्मा ने किया था.

भारत-पाकिस्तान के बंटवारे और प्रेम कहानी पर बनी फिल्मों ने हमेशा ही पर्दे बॉक्स ऑफिस पर जलवा बिखेरा है. 1991 में 2023 तक 22 साल के अंतराल में चार ऐसी फिल्में आईं जो दोनों देश के बीच लव स्टोरी पर बेस्ड थीं. इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया. इसमें से एक फिल्म तो ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर भी रही थी. यह फिल्म थी 2001 में आई ‘गदर: एक प्रेम कथा’ जिसका निर्देशन अनिल शर्मा ने किया था.

इस लिस्ट में पहले नंबर पर है 1991 में आई फिल्म ‘हिना’. ‘हिना’ मूवी को बनाने का सपना राज कपूर ने देखा था. फिल्म की कहानी ख्वाजा अहमद अब्बास, जैनेंद्र जैन, हसीना मोईन और वीपी साथे ने लिखी थी. राज कपूर ने संगीतकार रविंद्र जैन के साथ मिलकर तीन गाने भी रिकॉर्ड करवाए थे. 1988 में उनकी मौत के बाद उनके बेटे रणधीर कपूर ने फिल्म को पूरा किया. हिना मूवी में हमें ऋषि कपूर, अशिविनी भावे और पाकिस्तानी एक्ट्रेस जेबा बख्तियार नजर आई थीं. फिल्म की शूटिंग मनाली, पाकिस्तान के कुछ हिस्सो, स्विटजरलैंड और ऑस्ट्रिया में हुई थी. फिल्म का म्यूजिक सुपरहिट रहा था. फिल्म का बजट करीब 4 करोड़ का था और इसने करीब 12 करोड़ की कमाई की थी.

‘हिना’ के ठीक 10 साल 2001 में आई सनी देओल अमीषा पटेल स्टारर मूवी ‘गदर: एक प्रेम कथा’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त प्रदर्शन किया था. फिल्म में सनी देओल और अमरीश पुरी के बीच टकराव वाले सीन पर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए थे. यह मूवी 1999 के कारगिल युद्ध के दो साल बाद पर्दे पर आई थी. फिल्म कोलेकर लोगों में जबर्दस्त क्रेज देखने को मिला था. फिल्म का म्यूजिक ब्लॉकबस्टर रहा था. इसकी कहानी भी भारत-पाकिस्तान विभाजन और लव स्टोरी पर बेस्ड थी. फिल्म में हैंडपंप उखाड़ने के सीन को याद करके आज भी दर्शक आनंदित हो जाते हैं. मूवी का बजट करीब 18 करोड़ का था और इसने वर्ल्डवाइड 265 करोड़ की कमाई की थी.

गदर फिल्म की कहानी सैनिक बूटा सिंह और मुस्लिम युवती जैनाब की जिंदगी से प्रेरित थी. दोनों को 1947 में भारत-पाक विभाजन के दौरान एकदूसरे से प्यार हो गया था. गदर मूवी के रिकॉर्ड 10 करोड़ टिकट बिके थे, यह अपने आप में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है. गदर हिंदी सिनेमा की सबसे सफल फिल्मों से एक है. गदर फिल्म के कालजयी सीन को कौन भूल सकता है जिसमें सनी देओल पूरा का पूरा हैंडपंप उखाड़ लेते हैं. महाराजा मूवी में अनिल शर्मा ने गोविंदा के साथ काम किया था. गोविंदा गदर के लिए अनिल शर्मा की पहली पसंद थे लेकिन बाद में दोनों के बीच मतभेद हो गए. फिर जो हुआ, वो अपने आप में इतिहास है.

गदर फिल्म के पर्दे पर आने के बाद 3 साल बाद ही 2004 में भारत-पाकिस्तान लव स्टोरी पर आधारित एक फिल्म आई जिसने बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त कमाई की. यह फिल्म यशराज फिल्म के बैनर तले बनी थी. नाम था : ‘वीरजारा’. वीरजारा फिल्म 12 नवंबर 2004 में रिलीज हुई थी. शाहरुख खान, प्रीति जिंटा और रानी मुखर्जी लीड रोल में थे. 23 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने करीब 100 करोड़ की कमाई की थी. दिल तो पागल के 7 साल बाद यश चोपड़ा ने कोई फिल्म डायरेक्ट की थी. फिल्म की कहानी आदित्य चोपड़ा ने लिखी थी. वीर जारा के सभी गाने सुपर डुपर हिट रहे थे. यह एक ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी.

डायरेक्टर अनिल शर्मा ने कई यादगार फिल्में बनाई हैं. उनकी ज्यादातर फिल्मों में धर्मेंद्र और सनी दोओल ही नजर आए हैं. गदर फिल्म के रिलीज होने के बाद 22 साल इस फिल्म का सीक्वल 2023 में आया. गदर -2 फिल्म बजट 60 करोड़ का था और इसने 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. गदर 2 की कहानी वहीं से आगे दिखाई जाती है, जहां गदर : एक प्रेम कथा की कहानी खत्म होती है. गदर 2 में अमरीश पुरी का किरदार मनीष वाधवा ने निभाया है. गदर 2 में उत्कर्ष शर्मा के अलावा सिमरत कौर भी नजर आई थीं. फिल्म के एक्शन सींस खासे पसंद किए गए.

