• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

मधुपुर. धमाके से दहला सुकृत: ब्लास्टिंग के दौरान दो मजदूर बुरी तरह घायल

JK Gupta by JK Gupta
September 13, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
96
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मधुपुर/सोनभद्र (मुकेश द्विवेदी)…….


जनपद के सुकृत क्षेत्र में स्थित वशिष्ठ इंटरप्राइजेज नामक खदान में शनिवार को ब्लास्टिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया। अचानक हुए जोरदार धमाके में दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और मजदूरों में दहशत फैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार घायलों की पहचान डब्लू पुत्र सोहरन (उम्र 35 वर्ष) निवासी सुकृत और अनूप केसरी पुत्र मोहन केसरी निवासी सुकृत के रूप में हुई है। ब्लास्टिंग के दौरान दोनों मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। तत्काल स्थानीय लोगों और साथ काम करने वाले मजदूरों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि खदान में ब्लास्टिंग के समय सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जाती है। सुरक्षा उपकरण न तो मजदूरों को उपलब्ध कराए जाते हैं और न ही उचित दूरी का पालन कराया जाता है। यही लापरवाही इस हादसे की बड़ी वजह मानी जा रही है।

लोगों ने प्रशासन पर भी सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद खदानों में हो रहे खतरनाक ब्लास्टिंग कार्यों पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं होती। इससे साफ जाहिर होता है कि प्रशासनिक स्तर पर लापरवाही बरती जा रही है।

सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल जांच की बात कही जा रही है, लेकिन खदान संचालक की जिम्मेदारी और प्रशासनिक उदासीनता को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है।

यह हादसा एक बार फिर खदानों में हो रही लापरवाह ब्लास्टिंग और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है।

Previous Post

म्योरपुर. सीएचसी अधिक्षक ने विद्यार्थियों को प्रदूषण सम्बंधित दी जानकारी

Next Post

ब्लॉकबस्टर मूवी का हीरो था ‘कूली’ का ये विलेन, न सिर पर पूरे बाल और न शक्ल-सूरत, एक्टिंग के दम पर जीते दिल

Next Post
ब्लॉकबस्टर मूवी का हीरो था ‘कूली’ का ये विलेन, न सिर पर पूरे बाल और न शक्ल-सूरत, एक्टिंग के दम पर जीते दिल

ब्लॉकबस्टर मूवी का हीरो था 'कूली' का ये विलेन, न सिर पर पूरे बाल और न शक्ल-सूरत, एक्टिंग के दम पर जीते दिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Asian Snooker Championship: एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप फाइनल में पंकज आडवाणी को डेंग हाओहुई से हार.
  • सोनभद्र. फॉर्म सात का दुरुपयोग रोकने संबंधित डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • सोनभद्र. महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी
  • ओबरा. भगवान शिव और सती का प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
  • बीजपुर. बाईक सवार दो युवक गिरकर घायल, रक्त रंजित घायलों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.