• Home
  • Privacy Policy
Saturday, August 8, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

60 साल के एक्टर्स बन रहे हीरो, 30 की हीरोइनों को मां का रोल, बॉलीवुड पर भड़कीं डायना पेंटी- ‘हकीकत यह है कि…’

Admin by Admin
September 12, 2025
in मनोरंजन
0
60 साल के एक्टर्स बन रहे हीरो, 30 की हीरोइनों को मां का रोल, बॉलीवुड पर भड़कीं डायना पेंटी- ‘हकीकत यह है कि…’
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:September 12, 2025, 17:58 IST

डायना पेंटी ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री में एक फीमेल स्टार की चुनौतियों के बारे में बात की. उन्होंने कहा कि 30 साल की हीरोइनों को मां के रोल तक सीमित कर दिया जाता है, जबकि 60 साल के मेल एक्टर्स आज भी फिल्मों में हीरो के रोल कर रहे हैं.

60 साल के एक्टर्स बन रहे हीरो, बॉलीवुड पर भड़कीं डायना पेंटीडायना पेंटी ने इंडस्ट्री के दोहरे रवैये पर की बात.
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस डायना पेंटी एक्टिंग ही नहीं बल्कि अपनी बेबाकी के लिए भी मशहूर हैं. हाल ही में उन्होंने हिदी सिनेमा में लंबे समय से चली आ रही दोहरी मानसिकता के खिलाफ अपनी बात रखी. उन्होंने बताया कि कैसे फीमेल स्टार्स को अक्सर उनके हुनर से ज्यादा उनके लुक्स के आधार पर आंका जाता है और 30 की उम्र के बाद उन्हें दरकिनार कर दिया जाता है. उन्होंने यह भी कहा कि एक्ट्रेसेस को ऐसे रोल दिए जाते हैं, जो उनकी असली काबिलियत को दिखाने का मौका नहीं देते.

हिन्दुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में डायना पेंटी ने कहा, ‘जब आपको स्टेज पर इंट्रोड्यूस किया जाता है, तो हमेशा सबसे खूबसूरत और सबसे आकर्षक कहा जाता है. इसमें गहराई की कमी होती है. यह अच्छी बात है कि लोग विनम्रता से आपके लुक्स की तारीफ करते हैं, लेकिन एक महिला के तौर पर आप चाहती हैं कि बात उससे आगे भी जाए.’

सिर्फ सुंदरता के लिए पहचान नहीं होनी चाहिए

डायना पेंटी ने आगे कहा, ‘आप चाहती हैं कि एक एक्ट्रेस के तौर पर आपको सिर्फ सुंदरता के लिए नहीं, बल्कि आपकी कला और परफॉर्मेंस के लिए भी पहचाना जाए. हम में और भी बहुत कुछ है. सिर्फ खूबसूरत या आकर्षक कहलाना अच्छा है, लेकिन इतना काफी नहीं है.’

हीरोइनों को मिलते हैं 3 बच्चों की मां के रोल

जब यह बात उठी कि फिल्मों में कई एक्टर 60 की उम्र में भी हीरो की भूमिका निभाते हैं, जबकि फीमेल स्टार्स को 30 की उम्र में ही मां का किरदार निभाने के लिए सीमित कर दिया जाता है. इस पर डायना ने बीच में टोकते हुए कहा- ‘तीन बच्चों की मां. जब उनसे पूछा गया कि फीमेल स्टार्स इस स्थिति से कैसे लड़ती हैं?

डायना पेंटी ने बताया डील करने का तरीका

इसके जवाब में डायना कहती हैं, ‘यह कोई लड़ाई नहीं है, बल्कि कुछ ऐसा है जिसमें हम शामिल होने की कोशिश भी नहीं करते. हकीकत यह है कि समय के साथ इसे स्वीकार कर लिया गया है कि यह जैसा है, वैसा ही काम कर रहा है, तो फिर ऐसा लगता है कि आप होते कौन हैं, उस प्रोसेस में दखल देने वाले?. मैंने कभी इसके खिलाफ लड़ाई नहीं की, लेकिन मैंने खुद ये तय किया कि मुझे ऐसे किसी चीज का हिस्सा बनना है या नहीं. मेरे हिसाब से इससे निपटने का यही सबसे अच्छा तरीका है.’

authorimg

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से … और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :

September 12, 2025, 17:58 IST

homeentertainment

60 साल के एक्टर्स बन रहे हीरो, बॉलीवुड पर भड़कीं डायना पेंटी



Source link

Previous Post

Hong Kong Open: सात्विक-चिराग की जोड़ी सेमीफाइनल में पहुंची

Next Post

चिकन बनाने के लिए किया मना, नहीं माना पति, फिर शाकाहारी बीवी ने किया ऐसा कांड, जान आप भी रह जाएंगे हैरान!

Next Post
चिकन बनाने के लिए किया मना, नहीं माना पति, फिर शाकाहारी बीवी ने किया ऐसा कांड, जान आप भी रह जाएंगे हैरान!

चिकन बनाने के लिए किया मना, नहीं माना पति, फिर शाकाहारी बीवी ने किया ऐसा कांड, जान आप भी रह जाएंगे हैरान!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • अरिहा पंगंबम ने एरोबिक जिम्नास्टिक्स में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास, बनीं एशियाई चैंपियन, Sports Hindi News
  • विंडमगंज. पत्रकार को पितृ शोक, बीएचयू में उपचार के दौरान पं. रामनारायण मिश्रा का निधन
  • सोनभद्र. ऐश्वर्य राज सिंह बने राष्ट्रीय लोक दल पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष
  • सोनभद्र. प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
  • प्रज्ञानानंदा ने एक राउंड पहले ही जीता अपना पहला रैपिड एंड ब्लिट्ज खिताब, 23.5 अंकों के साथ रचा इतिहास

Breaking News

अरिहा पंगंबम ने एरोबिक जिम्नास्टिक्स में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास, बनीं एशियाई चैंपियन, Sports Hindi News

अरिहा पंगंबम ने एरोबिक जिम्नास्टिक्स में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास, बनीं एशियाई चैंपियन, Sports Hindi News
by Admin
August 8, 2026
0

अरिहा पंगंबम को एरोबिक जिम्नास्टिक्स में एशियाई चैंपियन बना दिया। इस 22 वर्षीय जिम्नास्ट ने शुक्रवार को फिलीपींस के टगाएटे...

Read moreDetails

विंडमगंज. पत्रकार को पितृ शोक, बीएचयू में उपचार के दौरान पं. रामनारायण मिश्रा का निधन

by JK Gupta
August 7, 2026
0

संवाददाता@आनंद गुप्ता.... विंढमगंज थाना क्षेत्र के हिराचक गांव निवासी पंडित रामनारायण मिश्रा (90) का शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio