Last Updated:
Nepal Protest News: नेपाल में भड़की हिंसा और तख्तापलट के बीच पोखरा में फंसी भारतीय वॉलीबॉल टीम को भारतीय दूतावास ने उपासना गिल की अपील पर रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है.
नेपाल में फंसी वॉलीबॉल टीम का रेस्क्यूकाठमांडू: नेपाल में बढ़ती हिंसा और तख्तापलट के बीच पोखरा में फंसी भारत की वॉलीबॉल टीम को रेस्क्यू कर लिया गया है. काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने वॉलीबॉल टीम को बचाया है. जानकारी के मुताबिक टीम को सुरक्षित स्थान पर ले जाया जा चुका है.
सोशल मीडिया पर टीवी प्रेजेंटर और बॉलीवुड लीग की होस्ट उपासना गिल के वीडियो अपील के बाद दूतावास ने तुरंत कार्रवाई की. भारतीय टीम के अधिकांश सदस्य भारत लौट चुके हैं. बचे हुए खिलाड़ी और स्टाफ रास्ते में हैं.
View this post on Instagram









