• Home
  • Privacy Policy
Saturday, June 20, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘बापूजी हमारे साथ नहीं रहे…,’ पिता के निधन से टूट गया ओलंपिक मेडलिस्ट, बजरंग पूनिया ने लिखा- पूरे परिवार की रीढ़ थे

Admin by Admin
September 12, 2025
in खेल
0
‘बापूजी हमारे साथ नहीं रहे…,’ पिता के निधन से टूट गया ओलंपिक मेडलिस्ट, बजरंग पूनिया ने लिखा- पूरे परिवार की रीढ़ थे
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Last Updated:September 12, 2025, 06:04 IST

ओलंपिक मेडलिस्ट बजरंग पूनिया के पिता बलवान पूनिया का निधन हो गया है. भारतीय स्टार रेसलर ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी. बजरंग पूनिया के पिता फेफड़ों की समस्याओं से जूझ रहे थे. पिता के निधन से बजरंग टूट गए हैं.

'बापूजी हमारे साथ नहीं रहे...,' पिता के निधन से टूट गया ओलंपिक मेडलिस्टपिता के निधन से टूट गए बजरंग पूनिया.
नई दिल्ली. भारत के स्टार पहलवान बजरंग पूनिया पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. ओलंपिक मेडलिस्ट बजरंग के पिता बलवान पूनिया अब इस दुनिया में नहीं रहे. बजरंग ने पिता के निधन की जानकारी सोशल मीडिया पर दी. पिता के निधन से भारतीय पहलवान पूरी तरह टूट चुका है जिसने उन्हें सफल रेसलर बनाने में कड़ी मेहनत की थी. बजरंग के पिता पिछले कुछ समय से फेफड़ों संबंधी समस्या से जूझ रहे थे. पिछले 18 दिन से उनका सर गंगा राम अस्पताल में इलाज चल रहा था. बजरंग के पिता खुद एक पहलवान थे. उन्होंने ने ही अपने बेटे बजरंग को बहुत कम उम्र में कुश्ती का दांव पेच सिखाया. जिन्होंने आगे चलकर खूब नाम कमाया और देश का मान बढ़ाया. बजरंग के कुश्ती करियर को सफल बनाने में पिता बलवान का अहम योगदान रहा है. इस बात को बजरंग भी कई बार कह चुके हैं.

बजरंग पूनिया (Bajrang Punia) ने सोशल मीडिया पर अपने पिता के निधन की जानकारी दी है. उन्होंने लिखा, ‘बापूजी अब हमारे बीच नहीं रहे. आज शाम 6:15 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. हमें यहां तक लाने के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की थी. वे हमारे पूरे परिवार की रीढ़ थे. समझ नहीं आ रहा कि उनके बिना जीवन कैसा होगा. उनका अंतिम संस्कार हमारे गांव खुडन में सुबह 11 बजे किया जाएगा.’ बलवान पूनिया का निधन गुरुवार (11 सितंबर) को हुआ जबकि अंतिम संस्कार 12 सितंबर को होगा.

Bajrang Punia, Bajrang Punia father dies, Bajrang Punia father dies news, Balwan Punia dies, Bajrang Punia father Balwan Punia dies, Bajrang Punia father no more, wrestler Bajrang Punia, बजरंग पूनिया, बलवान पूनिया, बजरंग पूनिया पिता निधन
कुलदीप यादव ने अश्विन को पीछे छोड़ा, टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में हासिल की बड़ी उपलब्धि, दूसरे नंबर पर पहुंचे

पिता बलवान के सपनों को पूरा किया बजरंग ने
बजरंग पूनिया के पिता बलवान पूनिया ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में कहा था, ‘मैं कुश्ती जारी नहीं रख सका क्योंकि मेरे परिवार की स्थिति ठीक नहीं थी, लेकिन बजरंग ने मेरे सपनों को पूरा किया. मुझे कुश्ती का शौक था और मैं ही वह व्यक्ति था जिसने उसे नौ साल की उम्र में इस खेल में लाया था. हालांकि बलवान ने बजरंग की खेल महत्वाकांक्षाओं को प्रोत्साहित किया, लेकिन वह यह भी चाहते थे कि वह अपनी प्राथमिक शिक्षा पूरी करें, और कभी भी उसकी इच्छा के विरुद्ध उस पर दबाव नहीं डाला.छोटी उम्र में ही मिट्टी की कुश्ती से परिचित होने के बाद बजरंग अक्सर अपनी ट्रेनिंग की खातिर स्कूल छोड़ देते थे.

बलवान पूनिया ने बजरंग के लिए कही थी ये बात
बलवान पूनिया ने तब बजरंग के शुरुआती दिनों को याद करते हुए कहा था, ‘वह बहुत सीधा-सादा और होशियार बच्चा था. वह जयादा शरारतें नहीं करता था और बस अपना काम करता रहता था. लेकिन वह पढ़ाई नहीं करना चाहता था और उसने मुझे इस बारे में बताया था. शुरू से ही उसने साफ कर दिया था कि वह सिर्फ कुश्ती ही करना चाहता है.’

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

September 12, 2025, 06:04 IST

homesports

‘बापूजी हमारे साथ नहीं रहे…,’ पिता के निधन से टूट गया ओलंपिक मेडलिस्ट

Source link

Previous Post

Bareilly News: साहब मत जाइए… बरेली में इंस्पेक्टर के ट्रांसफर पर लिपट कर रो पड़ीं महिला सिपाही, फेयरवेल का वीडियो वायरल

Next Post

नेपाल के ‘अमिताभ बच्चन’, भारत-पाकिस्तान में बीता बचपन, 61 की उम्र में सुपरफिट, 300+ फिल्मों का सुपरस्टार

Next Post
नेपाल के ‘अमिताभ बच्चन’, भारत-पाकिस्तान में बीता बचपन, 61 की उम्र में सुपरफिट, 300+ फिल्मों का सुपरस्टार

नेपाल के 'अमिताभ बच्चन', भारत-पाकिस्तान में बीता बचपन, 61 की उम्र में सुपरफिट, 300+ फिल्मों का सुपरस्टार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • दुद्धी. बावनझरिया में तेज बारिश के दौरान ट्रांसफार्मर गिरा, गांव की बिजली ठप
  • सोनभद्र. ट्रेलर और डीजल टैंकर की भिड़ंत में चालक की मौत, ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा
  • रेणुकूट. रोडवेज बस और इनोवा कार की भिड़ंत में दो घायल, बारिश के दौरान हुआ हादसा
  • दुद्धी. मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने स्वच्छता अभियान चलाया
  • सोनभद्र. 12 साल की उपलब्धियां गिनाने सोनभद्र पहुंचे हरदीप पुरी, पेट्रोल कीमतों पर दिया चौंकाने वाला बयान

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • दुद्धी. बावनझरिया में तेज बारिश के दौरान ट्रांसफार्मर गिरा, गांव की बिजली ठप
  • सोनभद्र. ट्रेलर और डीजल टैंकर की भिड़ंत में चालक की मौत, ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.