• Home
  • Privacy Policy
Thursday, August 6, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. हत्या में दोषियों एजाज अहमद उर्फ आशिक व शोएब अख्तर को उम्रकैद की सजा

JK Gupta by JK Gupta
September 11, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
13
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जे0के0/सोनभद्र……..


__लगभग पांच वर्ष पूर्व सिर कटी लाश मिलने का मामला

__आर्म्स एक्ट में एजाज अहमद उर्फ आशिक को तीन वर्ष की सजा

__25-25 हजार रुपये अर्थदंड, अर्थदंड न देने पर 4-4 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी

Sonbhadra । करीब 5 वर्ष पूर्व हुए प्रिया सोनी हत्याकांड के मामले में वृहस्पतिवार को सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम जीतेंद्र कुमार द्विवेदी की अदालत ने दोषसिद्ध पाकर दो दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। इसके साथ ही 25-25 हजार रूपये अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड न देने पर 4-4 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी।

अभियोजन पक्ष के मुताबिक चौकीदार अमित कुमार पुत्र रामविचार निवासी सिंदुरिया, थाना चोपन, जिला सोनभद्र ने 21 सितंबर 2020 को प्रभारी निरीक्षक चोपन को दी तहरीर में अवगत कराया था कि वह शाम 4 बजे प्रीतनगर में भ्रमण कर रहा था तो कुछ लोगों द्वारा सूचना दी गई कि नाले में महिला की सिर कटी लाश पड़ी है। जब वहां जाकर देखा तो सिर कटी महिला की लाश नाले में पड़ी थी। कपड़े पहने थे। देखने से लग रहा था कि दो दिन की लाश है।

आवश्यक कार्रवाई करें। इस तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया। 22 सितंबर 2020 को लक्ष्मीनारायण सोनी(पिता) निवासी प्रीतनगर, थाना चोपन व शर्मिला(बहन) निवासी ओबरा ने विवेचक को अलग अलग प्रार्थना पत्र देकर शव की शिनाख्त प्रिया सोनी के रूप में किया। दोनों लोगों ने शरीर की बनावट, कपड़े, करधन आदि के जरिए शिनाख्त किया। विवेचना के दौरान एजाज अहमद उर्फ आशिक पुत्र जाकिर हुसैन व शोएब अख्तर पुत्र मोहम्मद यूनुस निवासीगण प्रीतनगर, थाना चोपन, जिला सोनभद्र का नाम प्रकाश में आया। विवेचक ने पर्याप्त सबूत मिलने पर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया था।

मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान व पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषियों एजाज अहमद उर्फ आशिक व शोएब अख्तर को उम्रकैद की सजा सुनाई। साथ ही 25-25 हजार रुपये अर्थदण्ड भी लगाया है। अर्थदंड न देने पर 4-4 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी। अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी वकील विनोद कुमार पाठक ने बहस की।

आर्म्स एक्ट : दोषी एजाज अहमद उर्फ आशिक को 3 वर्ष की कैद–

एडीजे प्रथम कोर्ट ने आर्म्स एक्ट में दोषसिद्ध पाकर दोषी एजाज अहमद उर्फ आशिक को 3 वर्ष की कैद व 5 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर दो माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।

Previous Post

पोहा लवर्स के लिए खास गैलरी, मसालेदार से हेल्दी तक सब कुछ, ट्राई करें रेसिपी

Next Post

‘अच्छे कर्म किए होंगे’ खास फैन से मिलकर इमोशनल हुए कार्तिक, वीडियो वायरल

Next Post
‘अच्छे कर्म किए होंगे’ खास फैन से मिलकर इमोशनल हुए कार्तिक, वीडियो वायरल

'अच्छे कर्म किए होंगे' खास फैन से मिलकर इमोशनल हुए कार्तिक, वीडियो वायरल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • सोनभद्र. लंबित भुगतान जारी कराने की मांग, ग्राम प्रधान ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • सोनभद्र. विश्व स्तनपान सप्ताह पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया जागरूक
  • बीजपुर, दो मोटर साइकिल की आमने सामने भिड़ंत, तीन घायल
  • सोनभद्र. हिन्दुआरी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी ट्रक से टकराई बाइक; युवक की मौके पर मौत
  • अरशद नदीम क्यों नहीं जीत पाए कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल? इस चीज पर फोड़ा खराब परफॉर्मेंस का ठीकरा, Sports Hindi News

Breaking News

सोनभद्र. लंबित भुगतान जारी कराने की मांग, ग्राम प्रधान ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

by JK Gupta
August 6, 2026
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन..... जनपद सोनभद्र के विकास खंड घोरावल के शाहगंज मंडल के भाजपा पिछड़ा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष एवं...

Read moreDetails

सोनभद्र. विश्व स्तनपान सप्ताह पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया जागरूक

by JK Gupta
August 6, 2026
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन....... -- मां का दूध शिशु के संपूर्ण विकास के लिए सर्वोत्तम आहार, घर-घर संदेश पहुंचाने पर जोर...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio