• Home
  • Privacy Policy
Wednesday, August 5, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Archery World Championship: दीपिका कुमारी की व्यक्तिगत वर्ग में हार, गाथा प्री क्वार्टर फाइनल में

Admin by Admin
September 11, 2025
in खेल
0
Archery World Championship: दीपिका कुमारी की व्यक्तिगत वर्ग में हार, गाथा प्री क्वार्टर फाइनल में
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ग्वांगजू (दक्षिण कोरिया): भारत की सबसे प्रतिष्ठित तीरंदाज दीपिका कुमारी छठी बार भी दुर्भाग्यशाली रहीं और बृहस्पतिवार को विश्व चैंपियनशिप के राउंड ऑफ 32 में हारकर बाहर हो गईं जबकि 15 वर्षीय गाथा खडके शानदार प्रदर्शन करते हुए प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाली देश की एकमात्र रिकर्व तीरंदाज रहीं.

क्वालीफिकेशन में छठे स्थान पर रहीं चार बार की ओलंपियन दीपिका को इंडोनेशिया की दियानंदा चोइरुनिसा के खिलाफ पांच सेट में 4-6 से हार का सामना करना पड़ा.

अब सभी की निगाहें शुक्रवार को होने वाले प्री क्वार्टर फाइनल पर होगी, जहां गाथा पेरिस ओलंपिक चैंपियन और दुनिया की नंबर एक लिम सी-ह्योन के रूप में अपने करियर की सबसे बड़ी चुनौती का सामना करेंगी.

शानदार फॉर्म में चल रही 22 वर्षीय कोरियाई खिलाड़ी लिम ने दो सेट में छह परफेक्ट 10 के साथ अंकिता भकत को 6-2 से हराया था.

भारत के लिए युवा गाथा आखिरी उम्मीद हैं और यह देखना होगा कि पदार्पण कर रही पुणे की यह खिलाड़ी 2019 में डेन बॉश के बाद रिकर्व वर्ग में देश को पहला पदक दिला पाती हैं या नहीं.

मौजूदा टूर्नामेंट में भारत ने पुरुष टीम वर्ग में ऐतिहासिक स्वर्ण और मिश्रित टीम में रजत पदक जीता है। ये दोनों पदक कंपाउंड वर्ग में आए.

दुनिया की पूर्व नंबर एक तीरंदाज दीपिका की शुरुआत खराब रही, उन्होंने पहले सेट में 25 के स्कोर से शुरुआत की जबकि दियानंदा ने 27 के स्कोर से 0-2 की बढ़त बना ली. दूसरा सेट दीपिका ने 28 अंक के साथ जीता और स्कोर 2-2 कर दिया.

इंडोनेशियाई खिलाड़ी ने तीसरे सेट में दो 10 और एक नौ का स्कोर बनाया, जिससे दीपिका को 27-29 से हार का सामना करना पड़ा और वह 2-4 से पिछड़ गईं.

दीपिका और दियानंदा दोनों ने चौथे सेट में समान 29 जुटाए जिससे इंडोनेशिया की खिलाड़ी 5-3 से आगे हो गईं.

निर्णायक सेट में अहम मौके पर दीपिका ने आठ अंक पर निशाना साधा जिससे स्कोर 27-27 से बराबर रहा और दियानंदा 6-4 से मुकाबला जीत गईं.

दीपिका विश्व चैंपियनशिप में छठी बार पदक जीतने में नाकाम रहीं जिसने खेल के सबसे बड़े मंच पर उनकी प्रतिष्ठा और परिणामों के बीच के बड़े अंतर का पता चलता है.

दीपिका लड़खड़ा गईं तो गाथा ने अपनी उम्र को दरकिनार करते हुए संयम और सटीकता का परिचय दिया.

क्वालीफाइंग में 666 अंक हासिल के साथ 14वीं वरीयता प्राप्त करने वाली इस किशोरी ने पहले दौर में अजरबेजान की फातिमा हुसैनली को 7-1 (26-26, 27-25, 27-26, 28-24) से हराया और फिर ब्रिटेन की थिया रोजर्स को 6-0 (28-27, 27-26, 29-28) से करारी शिकस्त दी.

उनकी सबसे बड़ी परीक्षा तीसरे दौर में दुनिया की आठवें नंबर की जर्मन की ओलंपियन और विश्व कप की पूर्व कांस्य पदक विजेता मिशेल क्रॉपेन बाउर के खिलाफ थी, लेकिन दुनिया में 176वें स्थान पर काबिज गाथा ने कोई हड़बड़ी नहीं दिखाई और मुकाबला 6-4 से जीत लिया. भारतीय खिलाड़ी ने 28-26, 27-27, 27-28, 28-28, 28-27 से जीत दर्ज की.

जुलाई में मैड्रिड विश्व कप के दौरान सीनियर वर्ग में पदार्पण करने वाली महाराष्ट्र की गाथा ने वहां प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर अपनी क्षमता पहले ही दिखा दी थी, उन्होंने इस साल की शुरुआत में राष्ट्रीय ट्रायल्स में क्वालीफिकेशन में 686 अंक हासिल करके सबको चौंका दिया था. यह प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों के बीच सर्वोच्च स्कोर था.

मौजूदा फॉर्म को देखते हुए रिकर्व वर्ग में भारत की उम्मीदें अब इसी युवा खिलाड़ी पर टिकी हैं.

Source link

Previous Post

चोपन. BREKING: खेत जोताई के दौरान हादसा, चालक की दबकर मौत

Next Post

माही विज का करियर और निजी जिंदगी, सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा.

Next Post
माही विज का करियर और निजी जिंदगी, सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा.

माही विज का करियर और निजी जिंदगी, सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • बातें नहीं, ऐक्शन… रांची में भड़के छात्र, 5 और अनशन पर बैठे, क्या बोले CM सोरेन?, Jharkhand Hindi News
  • बोल नहीं सकते, सुन नहीं सकते… लेकिन निशाना ऐसा कि जीत लिया गोल्ड मेडल, सुरेंद्र सिंह देवड़ा ने बढ़ाया राजस्थान का मान
  • कुछ भाले लंबी दूरी तय करते हैं… CWG में सिल्वर मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा ने क्यों कहा ऐसा?, Sports Hindi News
  • मधुपुर. फ्लाईओवर के पास दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से दो की मौत
  • मुख्यालय. 11 माह का बकाया मानदेय दिलाने की मांग, रोजगार सेवकों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • बातें नहीं, ऐक्शन… रांची में भड़के छात्र, 5 और अनशन पर बैठे, क्या बोले CM सोरेन?, Jharkhand Hindi News
  • बोल नहीं सकते, सुन नहीं सकते… लेकिन निशाना ऐसा कि जीत लिया गोल्ड मेडल, सुरेंद्र सिंह देवड़ा ने बढ़ाया राजस्थान का मान

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.