• Home
  • Privacy Policy
Monday, June 22, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

PM Modi Varanasi Visit LIVE | PM Modi Uttarakhand Visit | ‘मॉरीशस सिर्फ साझेदार नहीं, बल्कि परिवार’, पीएम मोदी ने गिफ्ट में दी 100 इलेक्ट्रिक बसें – prime minister narendra modi varanasi uttar pradesh uttarakhand visit live disaster hit area aerial survey latest news

Admin by Admin
September 11, 2025
in उत्तर प्रदेश
0
PM Modi Varanasi Visit LIVE | PM Modi Uttarakhand Visit | ‘मॉरीशस सिर्फ साझेदार नहीं, बल्कि परिवार’, पीएम मोदी ने गिफ्ट में दी 100 इलेक्ट्रिक बसें – prime minister narendra modi varanasi uttar pradesh uttarakhand visit live disaster hit area aerial survey latest news
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


PM Modi Varanasi Visit LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी की यात्रा पर आ रहे हैं. उनका विशेष विमान सुबह तकरीबन 11 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर लैंड किया. इसके बाद हेलीकॉप्टर से वे पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचे. यहां से उनकी दिनभर की गतिविधियां शुरू हुईं. तकरीबन 11:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक ताज होटल में भारत और मॉरीशस के बीच द्विपक्षीय वार्ता संपन्‍न हुई. इस बैठक में दोनों देशों के बीच संबंधों और सहयोग के मुद्दों पर चर्चा हुई. वार्ता के बाद पीएम मोदी ने पीएम रामगुलाम के सा‍थ ज्‍वाइंट प्रेस कॉन्‍फ्रेंस किया. दोपहर बाद 3 बजे पीएम मोदी पुलिस लाइन से बाबतपुर एयरपोर्ट लौटेंगे और वहां से देहरादून के लिए रवाना होंगे.

वाराणसी में उनके आगमन को लेकर भव्य तैयारियां की गई थीं. काशी में मिनी रोड शो जैसा माहौल देखने को मिला, जहां स्थानीय लोगों ने पीएम मोदी पर पुष्‍पवर्षा कर उनका जोरदार स्वागत किया. वहीं, प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए थे. पुलिस और प्रशासन ने पूरे शहर में चौकसी बढ़ा दी. एयरपोर्ट से लेकर हेलीपैड और होटल तक हर जगह पुलिसकर्मी तैनात दिखे. ट्रैफिक व्यवस्था को भी नियंत्रित किया गया, ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से चल सके. स्थानीय लोगों में पीएम के दौरे को लेकर उत्साह रहा. व्यापारियों और संगठनों ने भी अपने स्‍तर पर पीएम मोदी का स्वागत किया. इससे पहले पीएम मोदी के कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील की थी. यह दौरा न केवल कूटनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है, बल्कि वाराणसी के लिए भी गर्व का पल है, जहां से पीएम का गहरा जुड़ाव है.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी में मॉरीशस के अपने समकक्ष नवीनचंद्र रामगुलाम की मेजबानी की और उनके साथ द्विपक्षीय बैठक की. एक आधिकारिक बयान में कहा गया था कि इस ऐतिहासिक शहर में आयोजित यह बैठक स्थायी सभ्यता जुड़ाव, आध्यात्मिक बंधनों और दोनों देशों के लोगों के बीच गहरे संबंधों को रेखांकित करती है, जिसने भारत और मॉरीशस के विशेष और अनूठे संबंधों को आकार दिया. बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी देहरादून जाएंगे और उत्तराखंड के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे. बयान के अनुसार वह अधिकारियों के साथ एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे. बता दें कि रामगुलाम मंगलवार को मुंबई पहुंचे और वह 16 सितंबर तक भारत में रहेंगे. रामगुलाम 9 से 16 सितंबर तक भारत की राजकीय यात्रा पर हैं.

September 11, 2025 13:37 IST

PM Modi Varanasi Visit Live: भारत और मॉरीशस दो अलग राष्ट्र, मगर सपने और नियति एक : पीएम नरेंद्र मोदी

पीएम मोदी वाराणसी दौरा लाइव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत और मॉरीशस सिर्फ पार्टनर नहीं, बल्कि एक परिवार हैं. ये दो अलग-अलग राष्ट्र हैं, लेकिन हमारे सपने और नियति एक हैं. पीएम मोदी वाराणसी में मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे. संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘मॉरीशस, भारत की ‘नेबरहुड फर्स्ट’ नीति और ‘विजन महासागर’ का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है. हमेशा मॉरीशस की संप्रभुता की पूर्ण मान्यता का समर्थन किया है. इसमें भारत, मॉरीशस के साथ दृढ़ता से साथ खड़ा रहा है.’ उन्होंने कहा कि मॉरीशस के विकास में एक विश्वसनीय और प्राथमिक साझेदार होना भारत के लिए गर्व की बात है.

September 11, 2025 13:31 IST

PM Modi Varanasi Visit Live: भारत-मॉरीशस के बीच हेल्‍थ से लेकर इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर तक पर चर्चा

पीएम मोदी वाराणसी दौरा लाइव: पीएम मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम के बीच कई अहम सेक्‍टर में करार हुआ है.

– प्रधानमंत्री मोदी और पीएम रामगुलाम ने द्विपक्षीय सहयोग के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की.

– विकास साझेदारी और क्षमता विकास पर विशेष चर्चा हुई.

– दोनों पीएम ने स्वास्थ्य, शिक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, बुनियादी ढांचा मजबूत करने पर चर्चा की.

– नवीकरणीय ऊर्जा, डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचा और समुद्री अर्थव्यवस्था जैसे उभरते क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के अवसरों पर भी चर्चा.

September 11, 2025 13:11 IST

PM Modi Varanasi Visit Live: मॉरीशस में खुला पहला जन औषधि केंद्र

पीएम मोदी वाराणसी दौरा लाइव: मॉरीशस के पीएम रामगुलाम से मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने कहा, ‘ये मेरे लिए गर्व का विषय है कि मुझे मेरे संसदीय क्षेत्र में पीएम रामगुलाम का स्वागत करने का अवसर मिला. भारत और मॉरीशस सिर्फ पार्टनर नहीं हैं, भारत मॉरीशस के साथ दृढ़ता के साथ खड़ा रहा है और ये भारत के लिए गर्व की बात है. भारत के बाहर पहला जन औषधि केंद्र मॉरिशस में स्थापित हो चुका है. मॉरीशस को 100 इलेक्ट्रिक बसें दी जा रही हैं, जिसमें से 10 पहुंच चुकी हैं.’

September 11, 2025 13:04 IST

PM Modi Varanasi Visit Live: मॉरीशस भारत के लिए महत्‍वपूर्ण स्‍तंभ – पीएम मोदी

पीएम मोदी वाराणसी दौरा लाइव: मॉरीशस के पीएम नवीन रामगुलाम से मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने कहा, ‘मुझे यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि भारत और मॉरीशस सिर्फ़ साझेदार नहीं, बल्कि एक परिवार है. मॉरीशस भारत की पड़ोसी पहले नीति और विज़न महासागर का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है. मार्च में मुझे मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल होने का सौभाग्य मिला था. उस समय हमने अपने संबंधों को संवर्धित रणनीतिक साझेदारी (Enhanced Strategic Partnership) का दर्जा दिया था. आज हमने द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं की विस्तार से समीक्षा की है. हमने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार साझा किए. मैं चागोस समझौते के समापन पर प्रधानमंत्री रामगुलाम और मॉरीशस की जनता को हार्दिक बधाई देता हूं.’

September 11, 2025 12:59 IST

PM Modi Varanasi Visit Live: भारत-मॉरीशस के बीच कई करार, पीएम मोदी का अस्‍पताल बनाने का ऐलान

पीएम मोदी वाराणसी दौरा लाइव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मॉरीशस के पीएम नवीन रामगुलाम के बीच गुरुवार को अहम मुलाकात हुई. इस दौरान दोनों देशों के बीच कई अहम करार पर हस्‍ताक्षर भी किए गए. पीएम मोदी ने इस मौके पर कहा कि मॉरीशस सिर्फ साझेदार नहीं, बल्कि परिवार है. साथ ही मॉरीशस में अस्‍पताल बनाने का ऐलान भी किया गया.

September 11, 2025 11:55 IST

PM Modi Varanasi Visit Live: पीएम मोदी का वाराणसी में रोड-शो

पीएम मोदी वाराणसी दौरा लाइव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वाराणसी आगमन पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया. प्रधानमंत्री मोदी मॉरीशस के पीएम डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम की मेज़बानी करेंगे, जो 9 से 16 सितंबर 2025 तक भारत की राजकीय यात्रा पर हैं. वहीं, पीएम मोदी के रोड-शो पर वहां की जनता ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया. पीएम मोदी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम से हाथ मिलाकर गर्मजोशी से स्वागत किया.

September 11, 2025 11:46 IST

PM Modi Varanasi Visit Live: 12 सितंबर को अयोध्‍या जाएंगे पीएम रामगुलाम

पीएम मोदी वाराणसी दौरा लाइव: 12 सितंबर 2025 का दिन अयोध्या की धरती के लिए एक ऐतिहासिक पल होने जा रहा है. भगवान राम की नगरी में विदेशी मेहमान का आगमन होगा. मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन चंद्र रामगुलाम का आयोध्या में भव्य रेड कारपेट वेलकम किया जाएगा. मॉरीशस के प्रधानमंत्री के स्वागत में अवध और अयोध्या की संस्कृति की भी झलक साफ देखने को मिलेगी. वाराणसी से विशेष विमान के ज़रिए 12 सितंबर को मॉरीशस के प्रधानमंत्री अयोध्या पहुंचेंगे. एयरपोर्ट पर मॉरीशस के प्रधानमंत्री का पारंपरिक स्वागत फूल-माला, शंखध्वनि और अयोध्या की प्राचीन संस्कृति की झलक के बीच किया जाएगा.

September 11, 2025 11:19 IST

PM Modi Varanasi Visit Live: मॉरीशस के पीएम ने विदेश सचिव विक्रम मिस्री से की मुलाकात

पीएम मोदी वाराणसी दौरा लाइव: मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम भारत के दौरे पर हैं. फिलहाल वे वाराणसी में हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात से पहले पीएम रामगुलाम ने भारत के विदेश सचिव वक्रिम मिस्री से मुलाकात की है. बता दें कि दोनों देशों के पीएम के बीच द्विपक्षीय वार्ता होनी है. इस दौरान कई समझौतों पर हस्‍ताक्षर होने हैं.

September 11, 2025 10:37 IST

PM Modi Varanasi Visit Live: गंगा आरती में शामिल होंगे मॉरीशस के पीएम

पीएम मोदी वाराणसी दौरा लाइव: प्रधानमंत्री मोदी अपने एक दिवसीय दौरे पर 11 सितंबर को वाराणसी में मॉरीशस के प्रधानमंत्री रामगुलाम के साथ द्विपक्षीय वार्ता में हिस्सा लेंगे. इसके बाद पीएम रामगुलाम देर शाम गंगा आरती में भी शामिल होंगे. मॉरीशस के प्रधानमंत्री 12 सितंबर की सुबह श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन करके वाराणसी से रवाना होंगे. भाजपा की महानगर इकाई के अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए काशी की जनता और कार्यकर्ता तैयार हैं. उन्होंने बताया कि पुलिस लाइन से ताज होटल तक स्वागत के लिए छह स्थल निर्धारित किए गए हैं और इन जगहों पर पार्टी कार्यकर्ता गुलाब की पंखुड़ियों, बैंड-बाजा, ढोल-नगाड़ा और शंख ध्वनि से प्रधानमंत्री की अगवानी करेंगे. साथ ही जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा.

September 11, 2025 10:33 IST

PM Modi Varanasi Visit Live: मॉरीशस के पीएम पहुंच चुके हैं वाराणसी

पीएम मोदी वाराणसी दौरा लाइव: मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम अपने तीन दिवसीय दौरे पर बुधवार शाम वाराणसी पहुंच गए. लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने उनकी अगवानी की थी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के एक दिवसीय दौरे के दौरान मॉरीशस के अपने समकक्ष नवीन रामगुलाम के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने कहा कि मॉरीशस हमारे संस्कृति और दिल के अत्यंत करीब है. वहां के प्रधानमंत्री के वाराणसी आने से दोनों देशों के रिश्ते और प्रगाढ़ होंगे. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि हवाई अड्डे से होटल ताज तक मॉरीशस के प्रधानमंत्री का स्वागत किया गया. मॉरीशस के प्रधानमंत्री का यह तीन दिवसीय दौरा है.



Source link

Previous Post

3 घंटे तक रोता रहा… संजय दत्त का वो दर्दनाक पल, जब नहीं ले पा रहे थे सांस, पैरों तले खिसक गई थी जमीन

Next Post

Hong Kong Open Badminton: सात्विक-चिराग क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, मलेशियाई जोड़ी से अगला मैच

Next Post
Hong Kong Open Badminton: सात्विक-चिराग क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, मलेशियाई जोड़ी से अगला मैच

Hong Kong Open Badminton: सात्विक-चिराग क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, मलेशियाई जोड़ी से अगला मैच

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • सोनभद्र. पानी के लिए जान जोखिम में डालकर 150 फिट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक, गांव में मचा हड़कंप
  • सोनभद्र. औद्योगिक विकास को रफ्तार देने के लिए 257 करोड़ की परियोजनाएं मंजूर, बिछेगा सड़कों का जाल
  • सोनभद्र. नीट-2026; परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, डीएम-एसपी ने किया केंद्रों का निरीक्षण
  • सोनभद्र. सदर विधायक की मौजूदगी में दुर्गंध मुद्दे पर मंथन, समाधान के लिए उठे ठोस कदम
  • मुख्यालय. आम आदमी पार्टी का अनोखा प्रदर्शन, भिक्षाटन कर ₹420 का चढ़ावा किया दान

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • सोनभद्र. पानी के लिए जान जोखिम में डालकर 150 फिट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक, गांव में मचा हड़कंप
  • सोनभद्र. औद्योगिक विकास को रफ्तार देने के लिए 257 करोड़ की परियोजनाएं मंजूर, बिछेगा सड़कों का जाल

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.