• Home
  • Privacy Policy
Thursday, August 6, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

नेपाल में परिवार संग फंसे बलिया के कई प्रोफेसर, भारत आने के रास्ते बंद, जो बताया कांप जाएगी रूह

Admin by Admin
September 10, 2025
in उत्तर प्रदेश
0
नेपाल में परिवार संग फंसे बलिया के कई प्रोफेसर, भारत आने के रास्ते बंद, जो बताया कांप जाएगी रूह
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:September 10, 2025, 21:12 IST

Nepal News : जिस दिन प्रतिनिधिमंडल की भारत वापसी थी, उसी दिन प्रदर्शन हिंसक हो गया. भारत आने के सारे रास्ते बंद हो चुके थे. कदम-कदम पर खतरा था. किसी तरह होटल वापस लौटे. अब माहौल शांत होने का इंतजार कर रहे हैं.

बलिया. नेपाल में भड़की हिंसा में बलिया के कई प्रोफेसर परिवार के साथ फंस गए हैं. नेपाल की राजधानी काठमांडू में ‘विश्व पर्यावरण परिवर्तन और उसके प्रभाव’ पर आधारित अंतरराष्ट्रीय कांग्रेस में भारत से प्रोफेसर अशोक कुमार सिंह, प्रोफेसर बृजेश सिंह, डॉ. अजीत कुमार सिंह, लक्ष्मी कुंवर और रेखा सिंह ने अपने शोध पत्र पेश करने पहुंचे थे. यह सम्मेलन 6 से 8 सितंबर तक आयोजित हुआ, जिसमें कई देशों से आए विशेषज्ञों ने जलवायु परिवर्तन और उसके वैश्विक प्रभाव पर गंभीर विचार विमर्श किया. इस बीच एक दूसरी मुसीबत में सभी फंस गए.

श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय बलिया के मृदा विज्ञान और कृषि रसायन विभाग के एचओडी प्रो. अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सम्मेलन के दौरान नेपाल में पैदा असामान्य परिस्थितियों ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल की यात्रा को कठिन बना दिया है. 9 सितंबर को बड़े पैमाने पर आंदोलन हुआ और देशभर में उथल-पुथल की स्थिति बन गई. इसी दिन प्रतिनिधिमंडल की भारत वापसी की उड़ान थी, लेकिन राजधानी में व्याप्त अशांति के कारण रास्ते में हर 100 मीटर पर बाधाएं मिलीं. अंत में सभी सदस्यों ने पैदल ही एयरपोर्ट का रुख किया और किसी तरह वहां पहुंचे. एयरपोर्ट पहुंचने पर पता चला कि सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं और एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है. प्रोफेसर सिंह ने कहा कि बलिया से करीब 10 प्रोफेसर और उनके जानने वाले नेपाल में फंसे हुए हैं, जिनकी संख्या अधिक भी हो सकती है.

बाहर कर्फ्यू, भीतर इंतजार

सभी सदस्य किसी तरह रात 8 बजे वापस होटल लौटे, जो पशुपतिनाथ मंदिर क्षेत्र में है. उन्होंने भारतीय दूतावास से भी कई बार संपर्क किया, लेकिन अभी तक स्पष्ट सहायता की पुष्टि नहीं हो पाई है. प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने बताया कि बाहर कर्फ्यू लगा हुआ है. सेना का कड़ा पहरा है और बिना अनुमति के बाहर निकलना प्रतिबंधित है. स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. हालांकि उम्मीद की जा रही है कि 11 सितंबर से हवाई सेवा शुरू हो सकती है.

प्रोफेसर अशोक कुमार सिंह ने बताया कि एयरपोर्ट पर प्रोफेसर अखिलेश रॉय (अध्यक्ष), डॉ. अवनीश चंद्र पांडेय (महामंत्री) और प्रोफेसर धर्मेंद्र सिंह से बातचीत होती रही है, जिससे कुछ मनोबल बढ़ा. देश आंदोलन की लपटों में घिर गया है. प्रतिनिधिमंडल फिलहाल सुरक्षित है और भारत लौटने के लिए हवाई या सड़क मार्ग शुरू होने की प्रतीक्षा कर रहा है.

authorimg

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Location :

Ballia,Uttar Pradesh

First Published :

September 10, 2025, 21:12 IST

homeuttar-pradesh

नेपाल में परिवार संग फंसे बलिया के कई प्रोफेसर, जो बताया कांप जाएगी रूह



Source link

Previous Post

क्या ‘जॉली एलएलबी 3’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी? इस सवाल पर अक्षय कुमार ने ली चुटकी

Next Post

20 साल पहले आया दोस्ती पर 1 ऐसा गाना, हर लाइन सुनते ही खड़े हो जाते हैं रोंगटे

Next Post
20 साल पहले आया दोस्ती पर 1 ऐसा गाना, हर लाइन सुनते ही खड़े हो जाते हैं रोंगटे

20 साल पहले आया दोस्ती पर 1 ऐसा गाना, हर लाइन सुनते ही खड़े हो जाते हैं रोंगटे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • म्योरपुर. ALERT! लैरा पिकनिक स्पॉट बना ‘खतरे का ज़ोन’- वन विभाग की सख्त चेतावनी, जान जोखिम में डालने की न करें भूल
  • रेणुकूट. मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर सड़क हादसा: डीजल टैंकर और कोयला लदे ट्रक की टक्कर में चालक की मौत, लंबा जाम
  • म्योरपुर. विद्यालय की सफाई ने बचा ली मासूमों की जान! अचानक सांप निकलने से मचा हड़कंप
  • ओबरा. क्रशर्स ओनर्स एसोसिएशन ने किया शोक सभा
  • सोनभद्र. प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ सोनभद्र निर्वाचन निर्विरोध संपन्न

Breaking News

म्योरपुर. ALERT! लैरा पिकनिक स्पॉट बना ‘खतरे का ज़ोन’- वन विभाग की सख्त चेतावनी, जान जोखिम में डालने की न करें भूल

by JK Gupta
August 6, 2026
0

संवाददाता@संदीप अग्रहरी....... म्योरपुर (सोनभद्र)। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बाद लैरा पिकनिक स्पॉट पर पानी का बहाव बेहद खतरनाक...

Read moreDetails

रेणुकूट. मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर सड़क हादसा: डीजल टैंकर और कोयला लदे ट्रक की टक्कर में चालक की मौत, लंबा जाम

by JK Gupta
August 6, 2026
0

संवाददाता@अमिताभ मिश्रा..... पिपरी थाना क्षेत्र के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर गुरुवार की शाम हुए सड़क हादसे में कोयला लदे ट्रक के...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio