रेणुकूट/सोनभद्र (अमिताभ मिश्रा)…..

विद्युत विभाग ने सूचना जारी कर बताया है कि 132 केवी उपकेंद्र रिहंद जल विद्युत उपकेंद्र, पिपरी से जुड़े 63 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर को 33 केवी साइड पर नए और अधिक क्षमता वाले आइसोलेटर से जोड़े जाने का कार्य किया जाएगा। यह कार्य गुरुवार 11 सितम्बर 2025 को सुबह 9 बजे से शुरू होकर लगभग 5 घंटे तक चलेगा। इस दौरान 132 केवी उपकेंद्र रिहंद जल विद्युत उपकेंद्र, पिपरी से जुड़े दुद्धी, अमवार, डुमरडीहा, कुंडाडीह, नधिरा, बभनी सहित 33 केवी और 11 केवी फीडरों से आपूर्ति होने वाले सभी क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे पानी व अन्य आवश्यक कार्य पहले से निपटा लें ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।