• Home
  • Privacy Policy
Thursday, August 6, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

दुद्धी. गहरी नींद से जागा नगर पंचायत प्रशासन, अतिक्रमण को लेकर चला अभियान

JK Gupta by JK Gupta
September 9, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

दुद्धी/सोनभद्र (रवि सिंह)……


__तहसीलदार, नायब तहसीलदार, ईओ व प्रभारी निरीक्षक की अगुवाई में चला अभियान

बीते दो दिनों में हुए सड़क हादसों ने दुद्धी नगरवासियों को गहराई से हिला दिया है। रविवार को जहां चार वर्षीय मासूम टीपर की चपेट में आकर काल के गाल में समा गया, वहीं सोमवार को एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। लगातार हो रही दुर्घटनाओं से आक्रोशित नागरिकों की मांग पर मंगलवार को पुलिस और नगर पंचायत प्रशासन हरकत में आया और कस्बे में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया।

मंगलवार दोपहर नगर पंचायत और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ब्लॉक तिराहा से लेकर बस स्टैंड, तहसील तिराहा, संकटमोचन मंदिर व मां काली मंदिर अमवार मोड़ तक पहुंची। तहसीलदार अंजनी सिंह, नायब तहसीलदार ओ.पी. सिंह, अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह की अगुवाई में टीम ने सड़क किनारे किए गए अवैध निर्माण और ठेले हटवाए। पुलिस बल की मौजूदगी में कई दुकानदारों और ठेला संचालकों को मौके पर ही चेतावनी दी गई।

अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि जिन्हें अभी भी अवैध कब्जा हटाना बाकी है, उन्हें अंतिम अवसर दिया जा रहा है। यदि कल तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो जब्ती कार्रवाई की जाएगी।
अभियान के दौरान कुछ स्थानों पर अफरा-तफरी और हल्की नोक झोंक भी देखने को मिली, लेकिन अधिकांश दुकानदारों ने स्वयं ही अपना सामान और ठेले हटाने शुरू कर दिए।

तहसीलदार अंजनी सिंह ने मौके पर कहा कि हालिया हादसों ने चेताया है कि अब लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं रही। कस्बे की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सड़क और यातायात नियंत्रण आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने में टालमटोल करने वालों पर सख्त कार्रवाई तय है। नायब तहसीलदार ओ.पी. सिंह, अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह और प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने भी संयुक्त रूप से कहा कि साफ-सुथरी सड़कें और व्यवस्थित यातायात ही दुर्घटनाओं पर रोक लगाने का आधार बन सकती हैं।

स्थानीय नागरिकों और राहगीरों ने अभियान के प्रति संतोष जताते हुए प्रशासन की कार्रवाई की सराहना की। लोगों का कहना था कि अतिक्रमण के कारण पैदल चलना चुनौती बन चुका था। यदि इस तरह की कार्रवाई नियमित रूप से और कठोरता के साथ होती रहे तो न केवल यातायात सुचारु रहेगा बल्कि हादसों पर भी अंकुश लग पाएगा।

Previous Post

सलखन. सदस्यता महाअभियान से जुड़कर सहकारिता आंदोलन को मजबूत करें: नम्रता चौरसिया

Next Post

दुद्धी. 61 प्रशिक्षित युवाओं को बेंगलुरु के लिए किया रवाना

Next Post

दुद्धी. 61 प्रशिक्षित युवाओं को बेंगलुरु के लिए किया रवाना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • सोनभद्र. आटा निर्माण इकाइयों पर खाद्य विभाग की छापेमारी, जांच के लिए भेजे गए नमूने
  • सोनभद्र. 08 अगस्त को तेलंगाना के राज्यपाल का होगा सोनभद्र भ्रमण
  • शक्तिनगर. ऑपरेशन के बाद 11 माह के मासूम की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप
  • सोनभद्र. खादी ग्रामोद्योग योजनाएं बनेंगी रोजगार का मजबूत माध्यम
  • बीजपुर. शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा

Breaking News

सोनभद्र. आटा निर्माण इकाइयों पर खाद्य विभाग की छापेमारी, जांच के लिए भेजे गए नमूने

by JK Gupta
August 6, 2026
0

@जे0 के0..... Sonbhadra।  खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जनपद में संचालित आटा निर्माण इकाइयों का सघन निरीक्षण करते...

Read moreDetails

सोनभद्र. 08 अगस्त को तेलंगाना के राज्यपाल का होगा सोनभद्र भ्रमण

by JK Gupta
August 6, 2026
0

@जे0 के0....... Sonbhadra। तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला का 08 अगस्त 2026 को सोनभद्र जनपद का भ्रमण प्रस्तावित है।...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio