• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सलखन. सदस्यता महाअभियान से जुड़कर सहकारिता आंदोलन को मजबूत करें: नम्रता चौरसिया

JK Gupta by JK Gupta
September 9, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सलखन/सोनभद्र (बद्री प्रसाद)…..


__एमपैक्स सदस्यता महाअभियान की जनपद स्तरीय कार्यशाला संपन्न

आगामी 12 सितंबर से 12 अक्टूबर तक एमपैक्स सदस्यता अभियान का द्वितीय चरण प्रारंभ होगा।हर व्यक्ति इससे जुड़े और दूसरो को भी जोड़ें। सोनभद्र उर्वर तथा अपार संभावनाओं का जिला है।हम इसमे लक्ष्य से बढ़कर उपलब्धि हासिल करेंगे।

उपरोक्त पंक्तियाँ एमपैक्स सदस्यता महाअभियान की जनपद स्तरीय कार्यशाला मे मुख्य अतिथि के रूप मे बोलते हुए भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष काशी प्रांत नम्रता चौरसिया ने कहीं।

कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे जिला सहकारीबैंक मिर्जापुर के चेयरमैन जगदीश सिंह पटेल ने कहा कि सहकारिता किसानो की रीढ़ है।किसान और सहकारिता एक दूसरे के पूरक है और एक दूसरे की ताकत भी हैं।केन्द्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह , सीएम योगी जी और सूबे के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर जी के मार्गदर्शन मे शुरू हुआ यह महाअभियान हमारे कार्यकर्ताओ के उत्साह और पौरूष से अवश्य सफल होगा।

संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक विन्ध्याचल मंडल योगेन्द्रपाल सिंह ने कहा कि कोई भी व्यक्ति मात्र 226 रूपए शुल्क देकर अपनी सहकारी समिति का सदस्य बन सकता है। सदस्य कृषको को मात्र तीन प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर ऋण प्राप्त करने के अलावा सदस्य समिति के निर्वाचन मे भाग लेने का अधिकार होगा। सचिव, विभागीय अधिकारी समिति अध्यक्षो और किसानो से समन्वय स्थापित करते हुए इस अभियान का नेतृत्व करें ।

सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सोनभद्र देवेंद्र कुमार सिंह ने अतिथियो का स्वागत करते हुए सहकारिता की योजनाओ पर प्रकाश डाला और महाअभियान के पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की, कार्यक्रम मे जनपद के सभी बीपैक्स अध्यक्ष, बीपैक्स सचिव, जनप्रतिनिधिगण व विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Previous Post

इतने महीने में दोगुना हो जाएगा पैसा…डाकघर की ये धांसू स्कीम बदल देगी किसानों की किस्मत

Next Post

दुद्धी. गहरी नींद से जागा नगर पंचायत प्रशासन, अतिक्रमण को लेकर चला अभियान

Next Post

दुद्धी. गहरी नींद से जागा नगर पंचायत प्रशासन, अतिक्रमण को लेकर चला अभियान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • म्योरपुर. करहिया में किसान बैठक आयोजित, जैविक खेती व पोषण वाटिका पर दिया गया प्रशिक्षण
  • दुनिया के वो 5 रेसलर्स…जिन्होंने डब्ल्यूडब्ल्यूई रिंग में जीते सबसे ज्यादा मैच, 3 पहलवानों के नाम 1800 से ज्यादा जीत का रिकॉर्ड
  • म्योरपुर. रफ्तार का कहर; दो बाइक की टक्कर में पांच युवक घायल, एक जिला अस्पताल रेफर
  • म्योरपुर. बच्चा चोरी के अफवाह में भीड़ ने कार चालक को पीटा, फाड़े कपड़े
  • इंडियन ओपन में राजेश रमेश और विद्या रामराज ने किया कमाल, 400 मीटर रेस में जीता स्वर्ण पदक

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.