• Home
  • Privacy Policy
Thursday, August 6, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

कम उम्र, प्रेम जाल, ब्लैकमेलिंग, सौदा…युवक के फोन में मिले 20+ लड़कियों की क्लिप, छोटी बच्ची की दिलेरी से खुला भेद

Admin by Admin
September 9, 2025
in उत्तर प्रदेश
0
कम उम्र, प्रेम जाल, ब्लैकमेलिंग, सौदा…युवक के फोन में मिले 20+ लड़कियों की क्लिप, छोटी बच्ची की दिलेरी से खुला भेद
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले (Kanpur News) से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे क्षेत्र को हिलाकर रख दिया है. दरअसल, यहां एक शख्स ने कम उम्र की 20 लड़कियों को पहले तो अपने ‘प्रेम जाल’ में फंसाया, फिर उनके साथ खुद के अश्लील वीडियो बना डाले. इतना ही नहीं, आरोपी युवक इन लड़कियों को ब्लैकमेल भी कर रहा था. जब एक 8वीं क्लास की लड़की ने अपने पिता को सच्चाई बताई, तब जाकर इस इस गंदे खेल का भंडाफोड़ हुआ.

आरोपी युवक के मोबाइल से 20 से अधिक नाबालिग लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो और कई अश्लील ऑडियो क्लिप्स बरामद हुई हैं. पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. हालांकि, पुलिस को ऐसा शक है कि यह महज एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि एक संगठित गिरोह का हिस्सा हो सकता है. बता दें, यह मामला नौबस्ता थाना क्षेत्र का है. यहां रहने वाली 8वीं क्लास की छात्रा पिछले काफी वक्त से परेशान थी.

क्या है पूरा मामला?
पीड़िता का आरोप है कि केशव उत्तम नाम का युवक पिछले कुछ समय से दोस्ती के लिए दबाव बना रहा था. धीरे-धीरे उसने धोखे से उसका अश्लील वीडियो बना लिया और फिर धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा. 1 सितंबर की शाम लड़की के पिता को सूचना मिली कि उनकी बेटी मोहल्ले के पास दो लड़कों से मिल रही है. वे तुरंत पहुंचे और एक युवक को पकड़ लिया. पूछताछ में पता चला कि वह युवक वही केशव है जो वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा था.

मोबाइल से खुली ‘गंदी दुनिया’ की परतें
लड़की के पिता ने मौके पर आरोपी का मोबाइल चेक किया और जो सामने आया वह चौंकाने वाला था. दरअसल, उसके फोन में 20+ लड़कियों के अश्लील वीडियो थे. कई ऑडियो क्लिप्स थी, जिनमें लड़कियों की सौदेबाज़ी की बातें. पैसों के बदले लड़कियों को भेजने की संदिग्ध बातचीत. जैसे ही यह सब सामने आया, आरोपी मौके से फरार हो गया. लेकिन पीड़िता के पिता ने उसका मोबाइल पुलिस को सौंप दिया और नौबस्ता थाने में शिकायत दर्ज कराई.

अस्पताल की कैंटीन में करता था काम
पीड़िता के पिता के मुताबिक, आरोपी युवक एक प्राइवेट अस्पताल की कैंटीन में काम करता था और फतेहपुर जिले के जहानाबाद स्थित लहुरी सराय गांव का रहने वाला है. वो पिछले कई दिनों से उनकी बेटी को परेशान कर रहा था. उसके पास से मिले फोन में 20+ अश्लील वीडियो मिले. इनमें वो अलग-अलग लड़कियों के साथ घिनौनी हरकत करता मिला. फोन में कॉल रिकॉर्डिंग भी मिली है, जिसमें वो लड़कियों को रेट तय कर उन्हें पहुंचाने की बात भी करता था.

FIR दर्ज, आरोपी फरार, जांच शुरू
कानपुर साउथ के DSP डीएन चौधरी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है और उसका मोबाइल फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है. गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं, एक टीम फतेहपुर रवाना भी की गई है, जहां से आरोपी ताल्लुक रखता है. पुलिस का मानना है कि आरोपी लंबे समय से नाबालिग छात्राओं को प्रेमजाल में फंसाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था, और यह गंदा धंधा किसी नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है.

अभिभावकों में चिंता, इलाके में आक्रोश
इस मामले के खुलासे के बाद इलाके में गुस्से और आक्रोश का माहौल है. स्थानीय लोग आरोपियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं. साथ ही, कई अभिभावकों ने बच्चों की डिजिटल गतिविधियों पर नजर रखने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया है.



Source link

Previous Post

नेपाल हिंसा: मनीषा कोइराला ने Gen Z प्रोटेस्ट को बताया ब्लैक डे

Next Post

इंटरनेशनल पिकलबॉल चैम्पियन निशय नचानी: गोल्ड-सिल्वर मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन, अब ‘प्रोजेक्ट पिकल’ से खेल को बढ़ावा

Next Post
इंटरनेशनल पिकलबॉल चैम्पियन निशय नचानी: गोल्ड-सिल्वर मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन, अब ‘प्रोजेक्ट पिकल’ से खेल को बढ़ावा

इंटरनेशनल पिकलबॉल चैम्पियन निशय नचानी: गोल्ड-सिल्वर मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन, अब ‘प्रोजेक्ट पिकल’ से खेल को बढ़ावा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • ओबरा. क्रशर्स ओनर्स एसोसिएशन ने किया शोक सभा
  • सोनभद्र. प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ सोनभद्र निर्वाचन निर्विरोध संपन्न
  • सोनभद्र. आटा निर्माण इकाइयों पर खाद्य विभाग की छापेमारी, जांच के लिए भेजे गए नमूने
  • सोनभद्र. 08 अगस्त को तेलंगाना के राज्यपाल का होगा सोनभद्र भ्रमण
  • शक्तिनगर. ऑपरेशन के बाद 11 माह के मासूम की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप

Breaking News

ओबरा. क्रशर्स ओनर्स एसोसिएशन ने किया शोक सभा

by JK Gupta
August 6, 2026
0

मुख्य संवाददाता@सौरभ गोस्वामी...... डाला बिल्ली क्रशर्स ओनर्स एसोसिएशन के कार्यालय में गुरुवार को एक शोक सभा का आयोजन किया गया।...

Read moreDetails

सोनभद्र. प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ सोनभद्र निर्वाचन निर्विरोध संपन्न

by JK Gupta
August 6, 2026
0

@जे0 के0...... Sonbhadra। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (पीएमएस) शाखा सोनभद्र का चुनाव शांतिपूर्ण एवं निर्विरोध संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया के...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio