• Home
  • Privacy Policy
Thursday, August 6, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सलमान खान रुढ़िवादी मुस्लिम, मलाइका अरोड़ा के कपड़ों से थी दिक्कत, डायरेक्टर बोले- ‘वो अपनी महिलाओं को…’

Admin by Admin
September 9, 2025
in मनोरंजन
0
सलमान खान रुढ़िवादी मुस्लिम, मलाइका अरोड़ा के कपड़ों से थी दिक्कत, डायरेक्टर बोले- ‘वो अपनी महिलाओं को…’
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:September 09, 2025, 07:03 IST

‘दबंग’ फिल्म के डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने खुलासा किया कि ‘मुन्नी बदनाम हुई’ गाने में सलमान खान को मलाइका अरोड़ा के आउटफिट से दिक्कत थी. अरबाज खान भी नहीं चाहते थे कि एक्ट्रेस आइटम सॉन्ग करें.

सलमान को मलाइका के कपड़ों से थी दिक्कत, डायरेक्टर का चौंकाने वाला दावामलाइका अरोड़ा के डांस के लिए तैयार नहीं थे अरबाज खान.
नई दिल्ली. सुपरस्टार सलमान खान की ‘दबंग’ की रिलीज को 15 साल पूरे होने वाले हैं. इस मूवी का डायरेक्शन अभिनव कश्यप ने किया था. ‘दबंग’ में अरबाज खान भी अहम किरदार में थे और उनकी एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा ने ‘मुन्नी बदनाम हुई’ में जबरदस्त डांस परफॉर्म किया था और यह गाना भी सुपरहिट रहा. हाल ही में अभिनव कश्यप ने खुलासा किया कि उस समय अरबाज पत्नी मलाइका का आइटम नंबर करने को लेकर हिचकिचा रहे थे और सलमान खान को उनके पहनावे को लेकर आपत्ति थी. उन्होंने यह भी बताया कि भले ही खान ब्रदर्स बाहर से कूल नजर आते हों, लेकिन असल में वे एक रुढ़िवादी मुस्लिम परिवार से हैं.

स्क्रीन को दिए इंटरव्यू में दंबग फिल्म के डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने कहा, ‘अरबाज, मलाइका के यह गाना करने को लेकर उत्साहित नहीं थे. उन्हें यह बात पसंद नहीं थी कि उनकी पत्नी को आइटम गर्ल कहा जाएगा. अरबाज और सलमान, चाहे कुछ भी कहें, असल में बहुत रूढ़िवादी मुस्लिम हैं. मलाइका की सलमान से अपने कपड़ों को लेकर भी कुछ मतभेद थे. वे चाहते हैं कि उनकी महिलाएं ढंकी-छुपी रहें, इसलिए वे नहीं चाहते थे कि मलाइका यह आइटम सॉन्ग करें.’

बेहतरीन डांसर भी हैं मलाइका अरोड़ा

डायरेक्टर ने बताया कि मलाइका ‘छैंय्या छैंय्या’ और ‘होंठ रसीले’ जैसे गानों के लिए बहुत मशहूर थीं. उन्होंने ज्यादा एक्टिंग नहीं की. हमें ऐसी किसी की जरूरत थी जो पूरे गाने को अपने कंधों पर अच्छे से संभाल सके. वह एक बेहतरीन डांसर हैं, जो लोग कैमरे पर कम नजर आते हैं, उन्हें देखने की लोगों में और ज्यादा जिज्ञासा होती है.’

सलमान खान भी गाने में हुए शामिल

अभिनव कश्यप ने कहा, ‘गाना बहुत अच्छा बनकर तैयार हुआ. जब सलमान ने इसे सुना, तो उन्होंने कहा कि वह भी इसका हिस्सा बनना चाहते हैं. शुरुआत में प्लान था कि वह गाने के बाद एंट्री करेंगे, तब तक सोनू सूद पार्टी कर रहे होंगे. ठीक वैसे ही जैसे शोले के महबूबा गाने में दिखाया गया था, जहां अमजद खान एंजॉय कर रहे होते हैं. मेरी भी वही सोच थी. यह गाना डालने का बेहतरीन मौका था, एक तरफ पुलिस जाल बिछा रही है और दूसरी तरफ विलेन मजे कर रहा है. लेकिन फिर सलमान जिद करने लगे कि यह सबसे अच्छा गाना है, मुझे भी इसमें होना चाहिए, इसलिए मैंने उन्हें गाने में थोड़ा पहले ही एंट्री दे दी.’

अरबाज खान-मलाइका अरोड़ा का हुआ तलाक

बताते चलें कि अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा ने साल 1998 में शादी की थी और 2002 में उनके बेटे अरहान खान का जन्म हुआ. 18 साल की शादी के बाद कपल ने साल 2016 में अलग होने का फैसला किया और 2017 में उनका तलाक हो गया. हालांकि, वे अब भी मिलकर अपने बेटे अरहान की परवरिश कर रहे हैं.

authorimg

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से … और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :

September 09, 2025, 07:03 IST

homeentertainment

सलमान को मलाइका के कपड़ों से थी दिक्कत, डायरेक्टर का चौंकाने वाला दावा



Source link

Previous Post

Ballia News: यूपी के मंत्री दयाशंकर सिंह समेत 15 के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, जानिए क्या है पूरा मामला

Next Post

Sunderkand:- You will get relief from Shani’s Mahadasha if you chant this quatrain of Sunderkand – Uttar Pradesh News

Next Post
Sunderkand:- You will get relief from Shani’s Mahadasha if you chant this quatrain of Sunderkand – Uttar Pradesh News

Sunderkand:- You will get relief from Shani's Mahadasha if you chant this quatrain of Sunderkand - Uttar Pradesh News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • देश विरोधी नहीं, हमसे ईमानदार है जेन Z; मोहन भागवत का BJP ही नहीं, RSS को भी संदेश, National Hindi News
  • ये गोल्ड मेडल हमारा है, हमें इसे जीतना है… मैट के बाहर से कोच की ललकार, अस्मिता डे ने बताई इतिहास रचने की इनसाइड स्टोरी
  • हॉकी विश्व कप में भारत के मैच को ड्रॉ कराकर खुश होना चाहती है पाकिस्तान टीम, चयनकर्ता ने बताया प्लान, Hockey Hindi News
  • म्योरपुर. ALERT! लैरा पिकनिक स्पॉट बना ‘खतरे का ज़ोन’- वन विभाग की सख्त चेतावनी, जान जोखिम में डालने की न करें भूल
  • रेणुकूट. मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर सड़क हादसा: डीजल टैंकर और कोयला लदे ट्रक की टक्कर में चालक की मौत, लंबा जाम

Breaking News

देश विरोधी नहीं, हमसे ईमानदार है जेन Z; मोहन भागवत का BJP ही नहीं, RSS को भी संदेश, National Hindi News

देश विरोधी नहीं, हमसे ईमानदार है जेन Z; मोहन भागवत का BJP ही नहीं, RSS को भी संदेश, National Hindi News
by Admin
August 6, 2026
0

धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा करवाने वाले छात्र आंदोलन पर संघ, भाजपा और सरकार को आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने दो...

Read moreDetails

ये गोल्ड मेडल हमारा है, हमें इसे जीतना है… मैट के बाहर से कोच की ललकार, अस्मिता डे ने बताई इतिहास रचने की इनसाइड स्टोरी

ये गोल्ड मेडल हमारा है, हमें इसे जीतना है… मैट के बाहर से कोच की ललकार, अस्मिता डे ने बताई इतिहास रचने की इनसाइड स्टोरी
by Admin
August 6, 2026
0

Last Updated:August 06, 2026, 23:05 ISTAsmita Dey Exclusive: कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में जूडो में भारत को पहला गोल्ड मेडल...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio