• Home
  • Privacy Policy
Monday, August 10, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

UPSSSC PET 2025 : गाजियाबाद में परीक्षा छोड़ने वालों ने बनाया रिकॉर्ड…ये रहे 5 बड़े कारण

Admin by Admin
September 7, 2025
in उत्तर प्रदेश
0
UPSSSC PET 2025 : गाजियाबाद में परीक्षा छोड़ने वालों ने बनाया रिकॉर्ड…ये रहे 5 बड़े कारण
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:September 07, 2025, 19:12 IST

Ghaziabad News : UPSSSC की PET परीक्षा गाजियाबाद जिले में दो दिनों तक कड़ी निगरानी में पूरी हो गई है. 1,00,896 परीक्षार्थियों को एग्जाम देना था लेकिन बड़ी संख्या में अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे. कारण जान हैरान रह जा…और पढ़ें

गाजियाबाद में PET परीक्षा छोड़ने वालों ने बनाया रिकॉर्ड...ये रहे 5 बड़े कारणPET 2025 : 77.75% उपस्थिति दर्ज, 22,425 अभ्यर्थियों ने दो दिनों में छोड़ी परीक्ष
गाजियाबाद. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2025 गाजियाबाद जिले में दो दिनों तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी में पूरी हो गई है. जिले में कुल 1,00,896 परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था, लेकिन बड़ी संख्या में अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार दो दिनों में 22,425 परीक्षार्थियों ने परीक्षा ही नहीं दी. 78,471 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया. शनिवार को परीक्षा के पहले दिन 50,448 परीक्षार्थियों के लिए 51 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. इनमें से 11,620 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे और 38,828 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी. पहली पाली में 5793 जबकि दूसरी पाली में 5827 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे. परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही अभ्यर्थियों की लंबी कतारें लगी रहीं. पहचान पत्र और प्रवेश पत्र की जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को अंदर प्रवेश दिया गया.

दूसरे दिन की स्थिति
रविवार को आयोजित परीक्षा के दूसरे दिन भी लगभग वही स्थिति रही. इस दिन भी 50,448 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी, जिनमें से 10,805 अनुपस्थित रहे. इस प्रकार 39,643 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी. पहली पाली में 5409 और दूसरी पाली में 5396 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी. दोनों दिन मिलाकर जिले में 22,425 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा नहीं लिया. परीक्षा में उपस्थिति का औसत करीब 77.75% दर्ज किया गया. परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न होने के बावजूद अभ्यर्थियों की अनुपस्थिति प्रशासन और शिक्षा विशेषज्ञों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है.

अनुपस्थिति पर उठे सवाल
विशेषज्ञों का मानना है कि बड़ी संख्या में अनुपस्थिति की वजह अभ्यर्थियों की अधूरी तैयारी, केंद्रों की दूरी और प्रतियोगी माहौल का दबाव हो सकता है. कुछ उम्मीदवार केवल औपचारिकता या अनुभव के लिए आवेदन करते हैं लेकिन परीक्षा में शामिल नहीं होते. PET परीक्षा सम्पन्न होने के बाद अब परीक्षार्थी नतीजों का इंतजार करेंगे. आयोग की ओर से PET स्कोर को आगामी भर्तियों में प्रारंभिक योग्यता के रूप में शामिल किया जाएगा. सफल अभ्यर्थियों को ही मुख्य परीक्षा और दूसरी चयन प्रक्रियाओं में अवसर मिलेगा.

authorimg

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Location :

Ghaziabad,Uttar Pradesh

First Published :

September 07, 2025, 19:12 IST

homeuttar-pradesh

गाजियाबाद में PET परीक्षा छोड़ने वालों ने बनाया रिकॉर्ड…ये रहे 5 बड़े कारण



Source link

Previous Post

रीना रॉय का 49 साल पुराना वो सुपरहिट गाना, जिसे सुना तो करोड़ों बार, लेकिन नहीं पता 1 शब्द का मतलब

Next Post

चांद पर लिखा सबसे रोमांटिक गाना, कैमरे में कैद हो गए थे दो सच्चे प्रेमियों के एहसास, करोड़ों लोगों का है फेवरेट

Next Post
चांद पर लिखा सबसे रोमांटिक गाना, कैमरे में कैद हो गए थे दो सच्चे प्रेमियों के एहसास, करोड़ों लोगों का है फेवरेट

चांद पर लिखा सबसे रोमांटिक गाना, कैमरे में कैद हो गए थे दो सच्चे प्रेमियों के एहसास, करोड़ों लोगों का है फेवरेट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • म्योरपुर. 15 लाख की घोषणा पर सांसद का आभार, जय मंगल उरेती बोले—देव स्थल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
  • सोनभद्र. खबर का असर: नगर पालिका ने हैंगिंग लैंटर्न लाइटों की कराई मरम्मत, रोशन हुआ क्षेत्र
  • बृजभूषण सिंह पर लगे आरोप झूठे, मनगढ़ंत; ये साजिश के हिस्से; फैसले की बड़ी बातें, Ncr Hindi News
  • घोरावल. सबमर्सिबल में उतरे करंट की चपेट में आने से बालक की मौत
  • सोनभद्र. दुद्धी में सपा ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, संगोष्ठी में आदिवासी समाज के अधिकारों पर हुई चर्चा

Breaking News

म्योरपुर. 15 लाख की घोषणा पर सांसद का आभार, जय मंगल उरेती बोले—देव स्थल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

by JK Gupta
August 9, 2026
0

संवाददाता@संदीप अग्रहरी........ आदिवासी दिवस के अवसर पर बभनडीहा स्थित जय बड़ा देव स्थल के सुंदरीकरण एवं विकास के लिए सांसद...

Read moreDetails

सोनभद्र. खबर का असर: नगर पालिका ने हैंगिंग लैंटर्न लाइटों की कराई मरम्मत, रोशन हुआ क्षेत्र

by JK Gupta
August 10, 2026
0

@जे0 के0/@विष्णु कुशवाहा...... SONBHADRA । राबर्ट्सगंज आदर्श नगर पालिका परिषद क्षेत्र में खराब पड़ी हैंगिंग लैंटर्न लाइटों की समस्या को...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio