• Home
  • Privacy Policy
Monday, June 29, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Sandwich Recipe: घर पर बनाएं स्पेशल पनीर टिक्का सैंडविच, मेहमान भी चटकारे लेकर खाएंगे, नोट करें रेसिपी – Uttar Pradesh News

Admin by Admin
September 7, 2025
in उत्तर प्रदेश
0
Sandwich Recipe: घर पर बनाएं स्पेशल पनीर टिक्का सैंडविच, मेहमान भी चटकारे लेकर खाएंगे, नोट करें रेसिपी – Uttar Pradesh News
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Last Updated:September 07, 2025, 14:07 IST

Paneer Tikka Sandwich: सैंडविच तो आपने कई बार ट्राई किया होगा. इसे कई तरीकों से और अलग अलग चीजों से तैयार किया जाता है. ये बच्चों को भी बहुत पसंद आती है. इसे आप स्नैक या बच्चों के लंच में भी दे सकते हैं. सैंडविच में अगर आप कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो आप पनीर टिक्का सैंडविच की रेसिपी को बना सकते हैं.रिपोर्ट -संजय यादव

पनीर सैंडविच

पनीर टिक्का सैंडविच बच्चों के लंच बॉक्स के लिए टेस्टी और हेल्दी ऑप्शन है. दही और मसालों में मैरिनेट पनीर, शिमला मिर्च व प्याज इसे खास स्वाद देते हैं. हरी चटनी और बटर लगी ब्रेड पर ये टिक्का भरकर कुरकुरा सेंकें. ये सैंडविच खाने में इतना मजेदार होता है कि बच्चे खुशी से पूरा टिफिन खत्म कर देंगे.

पनीर सैंडविच

अगर आप भी रोज़ सोचते हैं कि बच्चों को लंच बॉक्स में क्या नया दें जो टेस्टी भी हो और हेल्दी भी, तो यकीन मानिए पनीर टिक्का सैंडविच से बेहतर कोई ऑप्शन नहीं. अक्सर मम्मियां परेशान रहती हैं कि बच्चे सब्जियां नहीं खाते या हर बार वही पराठे और पूड़ी देखकर बोर हो जाते हैं. ऐसे में ये पनीर टिक्का सैंडविच उनके लिए बिल्कुल नया और मज़ेदार सरप्राइज होगा.

पनीर सैंडविच

इसमें पनीर की सॉफ्टनेस, दही और मसालों की चटपटाहट, शिमला मिर्च और प्याज का क्रंच और ऊपर से ब्रेड का कुरकुरापन मिलकर ऐसा स्वाद देते हैं कि बच्चे तो बच्चे, बड़े भी खाने के बाद उंगलियां चाटते रह जाएंगे. इसे बनाने में बहुत ज्यादा झंझट भी नहीं है और झटपट तैयार हो जाता है.

पनीर सैंडविच

आप इसे बच्चों के स्कूल टिफिन में डालें या शाम की भूख में घर आए मेहमानों को सर्व करें, सब वाह-वाह कर उठेंगे. सबसे अच्छी बात ये है कि इसमें ज्यादा ऑयल भी नहीं लगता और दही व सब्जियों की वजह से ये पेट के लिए भी हल्का रहता है. अगर आपके बच्चे चटनी और चीज़ के शौकीन हैं तो इसमें वो भी ऐड कर सकते हैं.

पनीर सैंडविच

तो वही किचन एक्सपर्ट अनामिका भारती ने बताया कैसे आप भी अपने घर पर बड़े ही आसान तरीके से पनीर टिक्का सैंडविच बना सकते हैं, वो भी बिना ज्यादा खर्च और मेहनत के.

पनीर सैंडविच

पनीर: 1 कप (क्यूब्स में कटा हुआ) गाढ़ा दही: आधा कप अदरक-लहसुन पेस्ट: 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर: आधा छोटा चम्मच गरम मसाला: आधा छोटा चम्मच धनिया पाउडर: 1 छोटा चम्मच चाट मसाला: आधा छोटा चम्मच नमक: स्वादानुसार नींबू का रस: 1 छोटा चम्मच शिमला मिर्च: आधा कप बारीक कटी हुई प्याज: 1 (पतले स्लाइस में कटा हुआ) ब्रेड: 6 स्लाइस हरी चटनी: 3 बड़े चम्मच बटर: जरूरत अनुसार तेल: पनीर टिक्का पकाने के लिए

 पनीर सैंडविच

सबसे पहले एक बड़ा बाउल लें और उसमें गाढ़ा दही डालें. अब इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, चाट मसाला, धनिया पाउडर, नमक और नींबू का रस डालें. इस सारे मिश्रण को अच्छे से मिक्स कर लें ताकि सारे मसाले दही में अच्छे से घुल जाएं. अब इस तैयार मसालेदार दही में पनीर के क्यूब, कटी शिमला मिर्च और प्याज डालकर अच्छे से मिलाएं. इसे कम से कम 15-20 मिनट के लिए मैरिनेट होने के लिए छोड़ दें ताकि पनीर और सब्जियां मसालों को अच्छे से सोख लें.

पनीर सैंडविच

अब एक पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करें. जब तेल अच्छे से गर्म हो जाए तो इसमें मैरिनेट किया हुआ पनीर और सब्जियां डाल दें. इसे मध्यम आंच पर चलाते हुए पकाएं जब तक पनीर हल्का सुनहरा और सब्जियां थोड़ी नरम न हो जाएं. ध्यान रहे इसे ज्यादा न पकाएं नहीं तो पनीर हार्ड हो जाएगा. पक जाने के बाद गैस बंद कर दें और पनीर टिक्का को एक प्लेट में निकालकर ठंडा होने दें.

पनीर सैंडविच

अब ब्रेड स्लाइस लें. एक साइड पर हरी चटनी लगाएं और दूसरी साइड पर बटर. अब चटनी लगी साइड पर तैयार किया हुआ पनीर टिक्का भरें. ऊपर से दूसरी ब्रेड स्लाइस लगाकर अच्छे से दबा दें. अब एक तवा या ग्रिल पैन गर्म करें और ब्रेड के दोनों तरफ हल्का बटर लगाकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेकें. इसी तरह सारे सैंडविच तैयार कर लें.

पनीर सैंडविच

इसे आप टमाटर सॉस, हरी चटनी या मस्टर्ड सॉस के साथ बच्चों के टिफिन में डालें. चाहें तो ऊपर से थोड़ा चाट मसाला छिड़क सकते हैं, स्वाद और भी बढ़ जाएगा. अगर बच्चे चीज़ पसंद करते हैं तो पनीर टिक्का डालने के बाद थोड़ा कद्दूकस किया हुआ चीज़ डाल दें, इससे ये और भी मजेदार बन जाएगा.

पनीर सैंडविच

पनीर टिक्का सैंडविच न सिर्फ दिखने में टेम्प्टिंग होता है, बल्कि खाने में भी इतना स्वादिष्ट होता है कि बच्चे खुशी-खुशी अपना पूरा लंच खत्म कर देंगे. तो अगली बार जब आप लंच बॉक्स या शाम की चाय के लिए कुछ स्पेशल सोचे, तो इस आसान रेसिपी को जरूर ट्राई करें और अपने परिवार को दें स्वाद का नया सरप्राइज.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :

September 07, 2025, 14:07 IST

homelifestyle

घर पर बनाएं स्पेशल पनीर टिक्का सैंडविच, मेहमान भी चटकारे लेकर खाएंगे

Source link

Previous Post

पद्मिनी कोल्हापुरे का विदाई का वो गाना, जिसे सुनते ही आज भी रो पड़ती है हर लड़की, फट जाता बाबुल का कलेजा

Next Post

बभनी. संदिग्ध परिस्थिति मे पेड़ से लटकता मिला युवक का मिला शव

Next Post

बभनी. संदिग्ध परिस्थिति मे पेड़ से लटकता मिला युवक का मिला शव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • सोनभद्र. 14 जुलाई को सिंचाई बन्धु की मासिक बैठक
  • सोनभद्र. जनपद के 10 सर्वाधिक करदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
  • सलखन. भीषण गर्मी के तपन में पहाड़ी ग्रामीण अंचलों में पानी की विकट समस्या
  • चोपन. Breaking; क्रेशर प्लांट पर कार्य के दौरान करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत से मचा हड़कंप
  • FIFA World Cup: नॉक आउट में बड़ा बवाल, अर्जेंटीना के खिलाफ मैच से पहले केप वर्डे के कप्तान पर यौन शोषण के आरोप

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • सोनभद्र. 14 जुलाई को सिंचाई बन्धु की मासिक बैठक
  • सोनभद्र. जनपद के 10 सर्वाधिक करदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.