• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

चुर्क. सोनभद्र में 25 किलो गांजा और 6 ग्राम हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, 32 लाख का माल बरामद

JK Gupta by JK Gupta
November 27, 2026
in सोनभद्र
0

चुर्क संवाददाता@संजय सिंह…


..ऑपरेशन शुद्धि के तहत रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई, दो लग्जरी कारें और 24,200 रुपये नकद भी बरामद


जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन शुद्धि के तहत सोनभद्र पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रॉबर्ट्सगंज थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने गांजा एवं हेरोइन की तस्करी में कथित रूप से संलिप्त तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 25 किलोग्राम अवैध गांजा, 6 ग्राम हेरोइन, 24,200 रुपये नकद और तस्करी में प्रयुक्त दो कारें बरामद की हैं। बरामदगी की कुल अनुमानित कीमत करीब 32 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार 27 नवंबर को संयुक्त टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान चुर्क जाने वाली सड़क पर सहिजन शराब भट्ठी के सामने ग्राम सहिजन में कार्रवाई करते हुए तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. उमर उर्फ बब्लू खान निवासी बहुअरा (हिन्दुआरी), अंशू गिरी उर्फ गोलू निवासी परसिया (रामगढ़) और पुष्पराज यादव उर्फ श्याम निवासी जैत, थाना रॉबर्ट्सगंज के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 25 बंडलों में रखा 25 किलोग्राम गांजा, 6 ग्राम हेरोइन, तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 24,200 रुपये नकद बरामद किए। इसके अलावा बिना नंबर प्लेट की सिल्वर रंग की होंडा सिटी और एक टाटा पंच कार भी जब्त की गई है।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्र के पर्यवेक्षण तथा रॉबर्ट्सगंज प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जानकारी मिली है। पुलिस अब मादक पदार्थों के स्रोत और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
इस मामले में थाना रॉबर्ट्सगंज में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं और बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के प्रेस नोट में तीनों अभियुक्तों का पूर्व आपराधिक इतिहास भी दर्ज किया गया है।पुलिस द्वारा जारी विवरण के अनुसार, गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मो. उमर उर्फ बब्लू खान के खिलाफ 12, अंशू गिरी उर्फ गोलू के खिलाफ 5 और पुष्पराज यादव उर्फ श्याम के खिलाफ 10 मुकदमों का उल्लेख किया गया है।
इनकी रही गिरफ्तारी में भूमिका

कार्रवाई में एसओजी प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा, प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह, चुर्क चौकी प्रभारी धर्मनारायण भार्गव, लोढ़ी चौकी प्रभारी उमाशंकर यादव सहित पुलिस टीम के अन्य जवान शामिल रहे।

Views: 18
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

बीजपुर. अंजानी में अज्ञात वाहन की टक्कर से विद्युत पोल धराशाई, घंटों आपूर्ति रही बाधित

Next Post

सोनभद्र. दिव्यांग छात्राओं को मिलेगी ई-ट्राईसाइकिल, 30 आवेदकों का हुआ परीक्षण

Next Post

सोनभद्र. दिव्यांग छात्राओं को मिलेगी ई-ट्राईसाइकिल, 30 आवेदकों का हुआ परीक्षण

Related Posts

  • सोनभद्र. सोनभद्र में रोजगार का बड़ा अवसर, 20 कंपनियां करेंगी युवाओं का चयन सोनभद्र. सोनभद्र में रोजगार का बड़ा अवसर, 20 कंपनियां करेंगी युवाओं का चयन
  • सोनभद्र. दिव्यांग छात्राओं को मिलेगी ई-ट्राईसाइकिल, 30 आवेदकों का हुआ परीक्षण सोनभद्र. दिव्यांग छात्राओं को मिलेगी ई-ट्राईसाइकिल, 30 आवेदकों का हुआ परीक्षण
  • बीजपुर. अंजानी में अज्ञात वाहन की टक्कर से विद्युत पोल धराशाई, घंटों आपूर्ति रही बाधित बीजपुर. अंजानी में अज्ञात वाहन की टक्कर से विद्युत पोल धराशाई, घंटों आपूर्ति रही बाधित
  • सोनभद्र. महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान का संदेश लेकर निकली इनर व्हील क्लब की जागरूकता रैली सोनभद्र. महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान का संदेश लेकर निकली इनर व्हील क्लब की जागरूकता रैली
  • रेणुकूट. हिंडाल्को से गायब हुआ करोड़ों का एल्यूमिनियम महाराष्ट्र में मिला, दो गिरफ्तार रेणुकूट. हिंडाल्को से गायब हुआ करोड़ों का एल्यूमिनियम महाराष्ट्र में मिला, दो गिरफ्तार
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement