• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान का संदेश लेकर निकली इनर व्हील क्लब की जागरूकता रैली

JK Gupta by JK Gupta
November 27, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


..हिंसा के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान, महिलाओं और बालिकाओं के अधिकारों के प्रति किया जागरूक


महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध हिंसा को समाप्त करने और समाज में सुरक्षा, सम्मान एवं समानता का संदेश देने के उद्देश्य से शुक्रवार को इनर व्हील क्लब ऑफ रॉबर्ट्सगंज आर्या की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई।

रैली का आयोजन अंतरराष्ट्रीय अभियान ‘विश्व को नारंगी रंग में रंगें – महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध हिंसा का अंत’ के तहत किया गया।

रैली के माध्यम से लोगों को महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, समानता और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। क्लब की सदस्यों ने एकजुट होकर महिला हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने और भयमुक्त एवं सुरक्षित समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

उन्होंने संदेश दिया कि महिलाओं और बालिकाओं के प्रति किसी भी तरह की हिंसा को नजरअंदाज करने के बजाय उसके खिलाफ आवाज उठाना समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष ऋतु अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं के प्रति हिंसा केवल किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे समाज की समस्या है। उनकी सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

हर महिला को बिना किसी डर के आत्मविश्वास और सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार मिलना चाहिए। इसके लिए समाज को चुप्पी तोड़कर हिंसा के विरुद्ध एकजुट होना होगा।

कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष वंदना वर्मा, उपाध्यक्ष पूजा अग्रहरी, शिल्पी केसरी, प्रियंका केसरी, स्तुति अग्रहरी, अनिता गुप्ता, बीना गुप्ता, ममता गुप्ता, अर्चना जैसवाल एवं रोशनी अग्रवाल सहित क्लब की अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।

Views: 38
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

रेणुकूट. हिंडाल्को से गायब हुआ करोड़ों का एल्यूमिनियम महाराष्ट्र में मिला, दो गिरफ्तार

Next Post

बीजपुर. अंजानी में अज्ञात वाहन की टक्कर से विद्युत पोल धराशाई, घंटों आपूर्ति रही बाधित

Next Post

बीजपुर. अंजानी में अज्ञात वाहन की टक्कर से विद्युत पोल धराशाई, घंटों आपूर्ति रही बाधित

Related Posts

  • सोनभद्र. सोनभद्र में रोजगार का बड़ा अवसर, 20 कंपनियां करेंगी युवाओं का चयन सोनभद्र. सोनभद्र में रोजगार का बड़ा अवसर, 20 कंपनियां करेंगी युवाओं का चयन
  • सोनभद्र. दिव्यांग छात्राओं को मिलेगी ई-ट्राईसाइकिल, 30 आवेदकों का हुआ परीक्षण सोनभद्र. दिव्यांग छात्राओं को मिलेगी ई-ट्राईसाइकिल, 30 आवेदकों का हुआ परीक्षण
  • चुर्क. सोनभद्र में 25 किलो गांजा और 6 ग्राम हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, 32 लाख का माल बरामद चुर्क. सोनभद्र में 25 किलो गांजा और 6 ग्राम हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, 32 लाख का माल बरामद
  • बीजपुर. अंजानी में अज्ञात वाहन की टक्कर से विद्युत पोल धराशाई, घंटों आपूर्ति रही बाधित बीजपुर. अंजानी में अज्ञात वाहन की टक्कर से विद्युत पोल धराशाई, घंटों आपूर्ति रही बाधित
  • रेणुकूट. हिंडाल्को से गायब हुआ करोड़ों का एल्यूमिनियम महाराष्ट्र में मिला, दो गिरफ्तार रेणुकूट. हिंडाल्को से गायब हुआ करोड़ों का एल्यूमिनियम महाराष्ट्र में मिला, दो गिरफ्तार
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement