सलखन संवाददाता@बद्रीप्रसाद…

चोपन थाना गुरमा पुलिस चौकी क्षेत्र के अन्तर्गत मारकुंडी मुख्य राज मार्ग स्थित घाटी बस्ती के समीप गुरुवार सुबह 8.30 के लगभग राखड़ लोड हाईबा टेलर का अगला चक्का ब्लास्ट होने के साथ अनियंत्रित होकर पलट गया।

जिसमें सवार चालक को गम्भीर चोट आ गई मौके पर पहुंची डायल पुलिस घायल चालक को एम्बुलेंस व्दारा जिला अस्पताल भे दिया गया।

प्राप्त समाचार के अनुसार चालक शशीकांत 42 वर्ष पुत्र अग्यात निवासी चंडी होटल रावर्टसगंज जो विंध्यनगर से हाईबा टेलर पर राखड़ लोड कर जौनपुर शाहगंज जा रहा था।जो मारकुंडी घाटी के नीचे बस्ती के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई थी।

स्थानीय लोगों के सहयोग से डायल पुलिस को अवगत कराने के पश्चात डायल पुलिस घायल चालक को इलाज हेतु जिला अस्पताल भेज दिया।