• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सलखन. गांव-गांव गूंजा संविधान का गौरव, धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस

JK Gupta by JK Gupta
November 26, 2026
in सोनभद्र
0

सलखन संवाददाता@बद्रीप्रसाद…


..बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन, संविधान के आदर्शों और अधिकारों के प्रति लोगों को किया जागरूक


संविधान दिवस के अवसर पर रावर्ट्सगंज एवं चोपन विकासखंड के अंतर्गत मारकुंडी, सलखन, पटवध, केवटा, राजस्व गांव अवई सोनपंप कैनाल स्केच गेट के सामने, कोनियवां, पनिकिनिया एवं मीनाबाजार हरिजन बस्ती सहित विभिन्न गांवों में संविधान दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गांव-गांव में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम के दौरान संविधान की महत्ता, लोकतांत्रिक मूल्यों, मौलिक अधिकारों और नागरिक कर्तव्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, समानता, स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय का मजबूत आधार स्तंभ है। 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था। इसी ऐतिहासिक दिन की स्मृति में प्रत्येक वर्ष संविधान दिवस मनाया जाता है। संविधान ने देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार, सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर तथा न्याय पाने का अधिकार प्रदान किया है।वक्ताओं ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के अतुलनीय योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने सामाजिक भेदभाव, छुआछूत और असमानता के विरुद्ध आजीवन संघर्ष किया। उनका सपना था कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी समान अधिकार, सम्मान और विकास के अवसर प्राप्त हों। बाबा साहेब के विचार आज भी समाज को शिक्षित, संगठित और जागरूक बनने की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि संविधान में निहित समानता, बंधुत्व, धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को केवल आयोजनों तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि उन्हें अपने दैनिक जीवन में आत्मसात करना चाहिए। आपसी भाईचारा कायम रखते हुए जाति, धर्म और वर्ग से ऊपर उठकर एक सशक्त एवं समरस समाज के निर्माण में सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।इस दौरान युवाओं और ग्रामीणों से विशेष रूप से अपील की गई कि वे संविधान के प्रति जागरूक रहें, अपने अधिकारों को समझें तथा देश और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करें।

शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सबसे प्रभावशाली माध्यम बताते हुए बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी व्यक्त किया गया।संविधान दिवस के इस आयोजन ने ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक चेतना, आपसी एकता और बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि एवं समाजसेवी सूरज यादव, भाजपा बूथ अध्यक्ष मशालू गिरी, बीपी गौतम, नारद राव, जेई श्यामधर, अंगद राव, अनिल कुमार, अभिषेक,साजन भारती, रामवचन भारती, बचाऊ, राजेश यादव, जगदीश भारती, सुनील भारती, महेश भारती सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Views: 15
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

जुगैल. संविधान दिवस पर अंबेडकर प्रतिमाओं के सौंदर्यीकरण की पहल, गोठानी में हुई भूमि पूजन

Next Post

करमा. कसया कला में बाबा साहब की प्रतिमा स्थल पर बनेगी बाउंड्रीवाल, छतरी और चबूतरा

Next Post

करमा. कसया कला में बाबा साहब की प्रतिमा स्थल पर बनेगी बाउंड्रीवाल, छतरी और चबूतरा

Related Posts

  • शक्तिनगर. 30 ग्रामीण छात्राओं को मिलेगा कंप्यूटर प्रशिक्षण, आत्मनिर्भरता की राह होगी आसान शक्तिनगर. 30 ग्रामीण छात्राओं को मिलेगा कंप्यूटर प्रशिक्षण, आत्मनिर्भरता की राह होगी आसान
  • करमा. कसया कला में बाबा साहब की प्रतिमा स्थल पर बनेगी बाउंड्रीवाल, छतरी और चबूतरा करमा. कसया कला में बाबा साहब की प्रतिमा स्थल पर बनेगी बाउंड्रीवाल, छतरी और चबूतरा
  • जुगैल. संविधान दिवस पर अंबेडकर प्रतिमाओं के सौंदर्यीकरण की पहल, गोठानी में हुई भूमि पूजन जुगैल. संविधान दिवस पर अंबेडकर प्रतिमाओं के सौंदर्यीकरण की पहल, गोठानी में हुई भूमि पूजन
  • सोनभद्र. विन्ध्य एक्सप्रेस-वे के मुआवजे में भेदभाव का आरोप, कोटा के बराबर दर की मांग सोनभद्र. विन्ध्य एक्सप्रेस-वे के मुआवजे में भेदभाव का आरोप, कोटा के बराबर दर की मांग
  • शक्तिनगर. सामाजिक समरसता एवं विकास संविधान का मूल उद्देश्य: डॉ. विनोद पाण्डेय शक्तिनगर. सामाजिक समरसता एवं विकास संविधान का मूल उद्देश्य: डॉ. विनोद पाण्डेय
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement