• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

जुगैल. संविधान दिवस पर अंबेडकर प्रतिमाओं के सौंदर्यीकरण की पहल, गोठानी में हुई भूमि पूजन

JK Gupta by JK Gupta
November 26, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@कामेश्वर विश्वकर्मा……


संविधान दिवस के अवसर पर प्रदेश सरकार की ओर से बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं के संरक्षण, सौंदर्यीकरण और सुविधाओं के विस्तार की पहल की गई। इस दौरान भूमि पूजन का कार्यक्रम हुआ। बता दे कि योजना के तहत जहां-जहां बाबा साहब की प्रतिमाएं स्थापित हैं, वहां छज्जा, बाउंड्रीवाल, लाइट और गार्डन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं विकसित करने का प्रस्ताव है।

वहीं, जिन स्थानों पर अभी तक बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित नहीं है, वहां प्रतिमा स्थापित कर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई है। इसी पहल के तहत संविधान दिवस पर गोठानी स्थित पंचायत भवन के निकट बाबा साहब की प्रतिमा स्थल पर विकास कार्यों की औपचारिक शुरुआत की गई।

यहां प्रतिमा के आसपास टीनशेड, छज्जा, बाउंड्रीवाल, प्रकाश व्यवस्था और गार्डन विकसित करने की पहल की गई है। बताया गया कि कार्य का ठेका भी लगभग स्वीकृत हो चुका है। आने वाले समय में प्रतिमा स्थल का स्वरूप और अधिक भव्य दिखाई देगा।

इस पहल से दलित समाज सहित बाबा साहब के विचारों और संविधान में आस्था रखने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर अंबेडकर मंदिर समिति के अध्यक्ष रामानुज ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर हमारे संविधान निर्माता हैं और देश की व्यवस्था संविधान के आधार पर ही संचालित होती है। सरकारें आती-जाती रहती हैं, लेकिन बाबा साहब का महत्व और उनके विचार कभी समाप्त नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने संविधान के माध्यम से लोगों को मौलिक अधिकार, स्वतंत्रता और अपनी बात रखने की आजादी प्रदान की है।

लोगों का आभार व्यक्त करते हुए रामानुज ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। आने वाली पीढ़ियों को भी पुस्तकों के माध्यम से उनके योगदान और संविधान में दिए गए अधिकारों की जानकारी मिलती रहेगी। उन्होंने कहा कि संविधान की बदौलत ही आज देश के प्रत्येक नागरिक को स्वतंत्रता, समानता और मौलिक अधिकार प्राप्त हैं। गांवों और आदिवासी क्षेत्रों में हो रहे विकास कार्य भी संवैधानिक व्यवस्था के तहत आगे बढ़ रहे हैं।

उन्होंने वर्तमान सरकार की विकास कार्यों के प्रति सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने भी बाबा साहब के प्रति कई कार्य किए हैं, लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार की ओर से इस दिशा में किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। आने वाले समय में क्षेत्र में और भी विकास कार्य देखने को मिलेंगे। उन्होंने लोगों से संविधान में दिए गए अधिकारों और बाबा साहब के विचारों का सम्मान करने की अपील की।

इस दौरान संविधान दिवस के अवसर पर बाबा साहब के योगदान, उनके विचारों और संवैधानिक अधिकारों को याद करते हुए प्रतिमा स्थल के विकास को महत्वपूर्ण पहल बताया गया। इस दौरान गोठानी प्रधान धरमु, पूर्व प्रधान राजकुमार यादव, गुलाब, राजू सोनी, अध्यापक संतोष दुबे और कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Views: 19
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. विन्ध्य एक्सप्रेस-वे के मुआवजे में भेदभाव का आरोप, कोटा के बराबर दर की मांग

Next Post

सलखन. गांव-गांव गूंजा संविधान का गौरव, धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस

Next Post

सलखन. गांव-गांव गूंजा संविधान का गौरव, धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस

Related Posts

  • शक्तिनगर. 30 ग्रामीण छात्राओं को मिलेगा कंप्यूटर प्रशिक्षण, आत्मनिर्भरता की राह होगी आसान शक्तिनगर. 30 ग्रामीण छात्राओं को मिलेगा कंप्यूटर प्रशिक्षण, आत्मनिर्भरता की राह होगी आसान
  • करमा. कसया कला में बाबा साहब की प्रतिमा स्थल पर बनेगी बाउंड्रीवाल, छतरी और चबूतरा करमा. कसया कला में बाबा साहब की प्रतिमा स्थल पर बनेगी बाउंड्रीवाल, छतरी और चबूतरा
  • सलखन. गांव-गांव गूंजा संविधान का गौरव, धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस सलखन. गांव-गांव गूंजा संविधान का गौरव, धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस
  • सोनभद्र. विन्ध्य एक्सप्रेस-वे के मुआवजे में भेदभाव का आरोप, कोटा के बराबर दर की मांग सोनभद्र. विन्ध्य एक्सप्रेस-वे के मुआवजे में भेदभाव का आरोप, कोटा के बराबर दर की मांग
  • शक्तिनगर. सामाजिक समरसता एवं विकास संविधान का मूल उद्देश्य: डॉ. विनोद पाण्डेय शक्तिनगर. सामाजिक समरसता एवं विकास संविधान का मूल उद्देश्य: डॉ. विनोद पाण्डेय
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement