• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. विन्ध्य एक्सप्रेस-वे के मुआवजे में भेदभाव का आरोप, कोटा के बराबर दर की मांग

JK Gupta by JK Gupta
November 26, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


..पड़रछ के किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, कृषि भूमि का मुआवजा 16 लाख से बढ़ाकर 39 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर करने की उठाई मांग


विन्ध्य एक्सप्रेस-वे सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहित की जा रही भूमि के मुआवजे को लेकर ग्राम पंचायत पड़रछ के किसानों ने गुरुवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने पड़ोसी ग्राम कोटा के समान मुआवजा दिए जाने की मांग करते हुए भूमि की निर्धारित मालियत में अंतर पर सवाल उठाया।

ज्ञापन में किसानों ने बताया कि ग्राम पंचायत पड़रछ, ब्लॉक चोपन, तहसील ओबरा के कई किसानों की जमीन विन्ध्य एक्सप्रेस-वे निर्माण में जा रही है। पड़रछ गांव ग्राम कोटा से सटा हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक, संशोधित मालियत सूची में पड़रछ की कृषि भूमि का मूल्य 16 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर निर्धारित किया गया है, जबकि ग्राम कोटा में यही दर 39 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर है। किसानों का कहना है कि दोनों गांव आसपास होने के बावजूद मुआवजे की दर में इतना अंतर उचित नहीं है।

किसानों ने बताया कि अधिग्रहित होने वाली उनकी जमीन उपजाऊ है और कृषि के साथ आबादी क्षेत्र में भी आती है। यह भूमि पीडब्ल्यूडी सड़क से जुड़ी हुई है। ऐसे में निर्धारित मुआवजे की राशि से आसपास के गांवों में दूसरी जमीन खरीदना भी मुश्किल होगा। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि डाला स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री की खदान और भूमि का कुछ हिस्सा पड़रछ क्षेत्र में भी शामिल है।

किसानों ने जिलाधिकारी से मांग की कि पड़रछ की अधिग्रहित भूमि का मुआवजा ग्राम कोटा के बराबर 39 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर निर्धारित किया जाए, ताकि प्रभावित किसान दूसरी जगह जमीन खरीदकर अपने परिवार का जीवनयापन कर सकें। इस दौरान मनोज कुमार पटेल, शंभू प्रसाद पटेल, राम लखन, मनोहर, रवि शंकर, सर्वेश, संजय, शैलेश शर्मा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Views: 12
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

शक्तिनगर. सामाजिक समरसता एवं विकास संविधान का मूल उद्देश्य: डॉ. विनोद पाण्डेय

Next Post

जुगैल. संविधान दिवस पर अंबेडकर प्रतिमाओं के सौंदर्यीकरण की पहल, गोठानी में हुई भूमि पूजन

Next Post

जुगैल. संविधान दिवस पर अंबेडकर प्रतिमाओं के सौंदर्यीकरण की पहल, गोठानी में हुई भूमि पूजन

Related Posts

  • शक्तिनगर. 30 ग्रामीण छात्राओं को मिलेगा कंप्यूटर प्रशिक्षण, आत्मनिर्भरता की राह होगी आसान शक्तिनगर. 30 ग्रामीण छात्राओं को मिलेगा कंप्यूटर प्रशिक्षण, आत्मनिर्भरता की राह होगी आसान
  • करमा. कसया कला में बाबा साहब की प्रतिमा स्थल पर बनेगी बाउंड्रीवाल, छतरी और चबूतरा करमा. कसया कला में बाबा साहब की प्रतिमा स्थल पर बनेगी बाउंड्रीवाल, छतरी और चबूतरा
  • सलखन. गांव-गांव गूंजा संविधान का गौरव, धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस सलखन. गांव-गांव गूंजा संविधान का गौरव, धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस
  • जुगैल. संविधान दिवस पर अंबेडकर प्रतिमाओं के सौंदर्यीकरण की पहल, गोठानी में हुई भूमि पूजन जुगैल. संविधान दिवस पर अंबेडकर प्रतिमाओं के सौंदर्यीकरण की पहल, गोठानी में हुई भूमि पूजन
  • शक्तिनगर. सामाजिक समरसता एवं विकास संविधान का मूल उद्देश्य: डॉ. विनोद पाण्डेय शक्तिनगर. सामाजिक समरसता एवं विकास संविधान का मूल उद्देश्य: डॉ. विनोद पाण्डेय
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement