• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

शक्तिनगर. 6,000 दीपों की रोशनी से जगमगाया श्री शक्तेश्वर महामंदिर, भव्य दीपोत्सव ने मोहा मन

JK Gupta by JK Gupta
November 25, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@वीरेंद्र यादव… 


देव दीपावली पर एनटीपीसी सिंगरौली में उमड़ा श्रद्धा और उल्लास का संगम, परियोजना प्रमुख ने दिया प्रेम और सद्भाव का संदेश


एनटीपीसी सिंगरौली के विद्युत विहार कॉलोनी स्थित श्री शक्तेश्वर महामंदिर में देव दीपावली का पर्व धूमधाम और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में 6,000 मिट्टी के दीप प्रज्ज्वलित किए गए, जिससे पूरा परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। आकर्षक दीपोत्सव को देखने के लिए एनटीपीसी परिवार के सदस्यों सहित शक्तिनगर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

कार्यक्रम में एनटीपीसी सिंगरौली के परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक ई. प्रभाकर राव मुख्य अतिथि तथा वनिता समाज की अध्यक्षा ई. निर्मला विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। अतिथियों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर दीप प्रज्ज्वलित किए और क्षेत्र की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।

इस मौके पर परियोजना प्रमुख ई. प्रभाकर राव ने देव दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रकाश केवल अंधकार को दूर करने का माध्यम नहीं, बल्कि ज्ञान, आशा और सकारात्मकता का प्रतीक है। जिस प्रकार एक दीप से हजारों दीप प्रज्ज्वलित होते हैं, उसी प्रकार समाज में किए गए छोटे-छोटे सकारात्मक प्रयास बड़े बदलाव का आधार बनते हैं। उन्होंने कहा कि एनटीपीसी विद्युत उत्पादन के साथ समाज में आशा, विश्वास, सहयोग और खुशहाली का प्रकाश फैलाने के लिए भी प्रतिबद्ध है।

उन्होंने ऐसे आयोजनों को सामाजिक एकता मजबूत करने और नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

मंदिर परिसर में एक साथ जलाए गए 6,000 दीप आयोजन का मुख्य आकर्षण रहे। महिलाओं, बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलन एवं पूजा-अर्चना में भाग लिया। श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया।

इस अवसर पर एनटीपीसी के महाप्रबंधक, सीआईएसएफ कमांडेंट विवेक आर्य, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिवारजन, वनिता समाज की सदस्याएं, सीआईएसएफ के जवान तथा बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे। श्री शक्तेश्वर महामंदिर समिति एवं स्वयंसेवकों के सहयोग से आयोजन की व्यवस्थाएं संपन्न हुईं। दीपों की जगमगाहट के बीच आयोजित इस उत्सव ने धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक समरसता, आपसी प्रेम और भारतीय सांस्कृतिक विरासत का संदेश दिया।

Views: 14
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

शक्तिनगर. चिल्काडांड बस्ती में एनटीपीसी ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, ग्रामीणों की हुई जांच और दवा वितरण

Next Post

ओबरा. 51 हजार दीपों से जगमगाया रेणुका घाट

Next Post

ओबरा. 51 हजार दीपों से जगमगाया रेणुका घाट

Related Posts

  • सोनभद्र. लोकतंत्र की आत्मा है भारतीय संविधान: अरुण कुमार सिंह सोनभद्र. लोकतंत्र की आत्मा है भारतीय संविधान: अरुण कुमार सिंह
  • ओबरा. 51 हजार दीपों से जगमगाया रेणुका घाट ओबरा. 51 हजार दीपों से जगमगाया रेणुका घाट
  • शक्तिनगर. चिल्काडांड बस्ती में एनटीपीसी ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, ग्रामीणों की हुई जांच और दवा वितरण शक्तिनगर. चिल्काडांड बस्ती में एनटीपीसी ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, ग्रामीणों की हुई जांच और दवा वितरण
  • सोनभद्र. मेडिकल कॉलेज में शुरू हुई थायरॉयड जांच, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत सोनभद्र. मेडिकल कॉलेज में शुरू हुई थायरॉयड जांच, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत
  • चोपन. देव दीपावली पर 21 हजार दीपों से जगमगाए चोपन के घाट, सोन नदी के तट पर दिखा अद्भुत नजारा चोपन. देव दीपावली पर 21 हजार दीपों से जगमगाए चोपन के घाट, सोन नदी के तट पर दिखा अद्भुत नजारा
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement