• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

शक्तिनगर. चिल्काडांड बस्ती में एनटीपीसी ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, ग्रामीणों की हुई जांच और दवा वितरण

JK Gupta by JK Gupta
November 25, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@वीरेंद्र यादव…..


वनिता समाज की अध्यक्षा ई. निर्मला ने महिलाओं से किया संवाद, स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वरोजगार के प्रति किया जागरूक


एनटीपीसी सिंगरौली की ओर से सीएसआर के तहत चिल्काडांड बस्ती में मंगलवार को निःशुल्क ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। ‘आह्वान’ स्वास्थ्य एवं कल्याण नीति के अंतर्गत संजीवनी अस्पताल और सीएसआर विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया।

इस दौरान मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श देने के साथ निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में वनिता समाज की अध्यक्षा ई. निर्मला वरिष्ठ सदस्याओं के साथ चिल्काडांड बस्ती पहुंचीं। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं और दैनिक जीवन की चुनौतियों की जानकारी ली। इस दौरान महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास, स्वरोजगार और आर्थिक आत्मनिर्भरता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

महिलाओं को संबोधित करते हुए ई. निर्मला ने कहा कि स्वस्थ, शिक्षित और आत्मनिर्भर महिलाएं परिवार एवं समाज की प्रगति का मजबूत आधार हैं। महिलाओं को परिवार के साथ अपने स्वास्थ्य, पोषण और नियमित चिकित्सकीय जांच पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने महिलाओं को कौशल विकास एवं स्वरोजगार के अवसरों से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

स्वास्थ्य शिविर में डॉ. वर्तिका कुलश्रेष्ठ, मुख्य चिकित्साधिकारी, संजीवनी अस्पताल तथा डॉ. ओम प्रकाश, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन-सीएसआर) की देखरेख में चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। डॉ. विनोद कुमार सिंह एवं डॉ. राजत कुमार यादव ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। शिविर में सभी मरीजों का रक्तचाप और ब्लड शुगर परीक्षण किया गया तथा जरूरत के अनुसार निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं।

इस दौरान ग्रामीणों को मधुमेह, उच्च रक्तचाप, संक्रमण से बचाव, संतुलित एवं पौष्टिक आहार तथा व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। चिकित्सकों ने नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और समय पर उपचार लेने की सलाह भी दी। शिविर के आयोजन में ग्राम प्रधान हीरालाल का विशेष सहयोग रहा। वहीं सीएसआर अधिकारी आदर्श ने ग्रामीणों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं।

उल्लेखनीय है कि एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा सीएसआर के माध्यम से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और जनकल्याणकारी गतिविधियों को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे पूर्व ग्राम परसवार राजा में भी वनिता समाज ने महिलाओं से संवाद कर उनके सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में पहल की थी। ग्रामीणों ने एनटीपीसी, संजीवनी अस्पताल और वनिता समाज की इस पहल की सराहना करते हुए आभार जताया।

Views: 10
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. मेडिकल कॉलेज में शुरू हुई थायरॉयड जांच, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

Next Post

शक्तिनगर. 6,000 दीपों की रोशनी से जगमगाया श्री शक्तेश्वर महामंदिर, भव्य दीपोत्सव ने मोहा मन

Next Post

शक्तिनगर. 6,000 दीपों की रोशनी से जगमगाया श्री शक्तेश्वर महामंदिर, भव्य दीपोत्सव ने मोहा मन

Related Posts

  • सोनभद्र. लोकतंत्र की आत्मा है भारतीय संविधान: अरुण कुमार सिंह सोनभद्र. लोकतंत्र की आत्मा है भारतीय संविधान: अरुण कुमार सिंह
  • ओबरा. 51 हजार दीपों से जगमगाया रेणुका घाट ओबरा. 51 हजार दीपों से जगमगाया रेणुका घाट
  • शक्तिनगर. 6,000 दीपों की रोशनी से जगमगाया श्री शक्तेश्वर महामंदिर, भव्य दीपोत्सव ने मोहा मन शक्तिनगर. 6,000 दीपों की रोशनी से जगमगाया श्री शक्तेश्वर महामंदिर, भव्य दीपोत्सव ने मोहा मन
  • सोनभद्र. मेडिकल कॉलेज में शुरू हुई थायरॉयड जांच, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत सोनभद्र. मेडिकल कॉलेज में शुरू हुई थायरॉयड जांच, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत
  • चोपन. देव दीपावली पर 21 हजार दीपों से जगमगाए चोपन के घाट, सोन नदी के तट पर दिखा अद्भुत नजारा चोपन. देव दीपावली पर 21 हजार दीपों से जगमगाए चोपन के घाट, सोन नदी के तट पर दिखा अद्भुत नजारा
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement