• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. दुद्धी को जिला और अनपरा-पिपरी को तहसील बनाने की मांग ने पकड़ा जोर

JK Gupta by JK Gupta
November 20, 2026
in सोनभद्र
0

रेणुकूट संवाददाता@अमिताभ..


दक्षिणांचल की प्रशासनिक उपेक्षा और विकास से जुड़ी समस्याओं को लेकर दुद्धी को जिला तथा अनपरा और पिपरी को तहसील बनाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। इस संबंध में शुक्रवार को मोर्चा के अध्यक्ष पारसनाथ गुप्त ने उप जिलाधिकारी अशोक कुमार गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर शासन स्तर पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

उन्होंने कहा कि सोनभद्र को वर्ष 1989 में जिला बनाए जाने के समय से ही दक्षिणांचल में जिला मुख्यालय स्थापित करने की मांग उठती रही है, लेकिन तीन दशक से अधिक समय बीतने के बाद भी इस दिशा में कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि वर्ष 1999 से दुद्धी को जिला बनाने की मांग लगातार की जा रही है।

दक्षिणांचल का बड़ा हिस्सा आदिवासी बाहुल्य है, जहां आज भी शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं की चुनौतियां बनी हुई हैं। दुद्धी को जिला बनाए जाने से दूरदराज के ग्रामीणों को प्रशासनिक कार्यों के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। वहीं अनपरा और पिपरी को तहसील का दर्जा मिलने से लोगों को राजस्व एवं अन्य प्रशासनिक कार्यों में सहूलियत होगी।

उन्होंने कहा कि इन मांगों पर निर्णय होने से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। इस दौरान प्रमोद जायसवाल, सुनील गुप्ता, सुशील गुप्ता, रमेश जायसवाल, संजय तिवारी और विवेक केशरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने सरकार से जनभावनाओं को देखते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की। इस दौरान दिनेश अग्रहरि शैलेंद्र सिंह विशाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे l

Views: 77
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

शक्तिनगर. ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में वनिता समाज की पहल

Next Post

रेणुकूट. ईएसआई अस्पताल ने लगाया स्वास्थ्य शिविर, 92 मरीजों का हुआ उपचार

Next Post

रेणुकूट. ईएसआई अस्पताल ने लगाया स्वास्थ्य शिविर, 92 मरीजों का हुआ उपचार

Related Posts

  • सोनभद्र. बेलछ के अगरडीहवा में मिला नवजात, चाइल्ड हेल्पलाइन ने सुरक्षित रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया सोनभद्र. बेलछ के अगरडीहवा में मिला नवजात, चाइल्ड हेल्पलाइन ने सुरक्षित रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया
  • जुगैल. रेण नदी पुल पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, शादी की खुशियां मातम में बदलीं; 21 वर्षीय युवक की मौत जुगैल. रेण नदी पुल पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, शादी की खुशियां मातम में बदलीं; 21 वर्षीय युवक की मौत
  • सोनभद्र. जनपद में NH-39 का 91 किमी तक होगा फोरलेन चौड़ीकरण, अनपरा-रेणुकूट को जाम से मिलेगी मुक्ति सोनभद्र. जनपद में NH-39 का 91 किमी तक होगा फोरलेन चौड़ीकरण, अनपरा-रेणुकूट को जाम से मिलेगी मुक्ति
  • सोनभद्र. विधानसभा निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत EVM एवं VVPAT जागरूकता अभियान तेज; जिलाधिकारी ने स्वयं मतदान कर परखी प्रक्रिया सोनभद्र. विधानसभा निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत EVM एवं VVPAT जागरूकता अभियान तेज; जिलाधिकारी ने स्वयं मतदान कर परखी प्रक्रिया
  • सोनभद्र. मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त सोनभद्र. मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement