• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बभनी. जनजातीय गौरव दिवस पर सांस्कृतिक महोत्सव में गूंजी बिरसा मुंडा के संघर्ष और बलिदान की गाथा

JK Gupta by JK Gupta
November 20, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@ख्वाजा खान…..


सेवा समर्पण संस्थान द्वारा आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित जनजातीय सांस्कृतिक महोत्सव में जनजातीय समाज की गौरवशाली परंपरा, संस्कृति और इतिहास को याद किया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार जिला महामंत्री शारदा सिंह खरवार,ब्लाक प्रमुख मानसिंह गोंड, जिला पंचायत सदस्य सुषमा सिंह गोंड,सेवा समर्पण संस्थान के जिला उपाध्यक्ष देवनारायण सिंह खरवार रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं मुख्य वक्ता के रूप में अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के लोक कला प्रमुख मौजूद रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती और भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। संगठन मंत्री आनंदजी ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष, सामाजिक चेतना और देश की आजादी के आंदोलन में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।कहा पूजा पद्धति साहित्य, संस्कृति तथा लोककला को सजाने संवारने के लिए 75 वर्षों से बनवासी कल्याण आश्रम काम कर रहा है।

उन्होंने कहा कि जनजाति समाज बड़े ही निष्ठा और शुद्धता के साथ करमदेव का पूजा अर्चना करते हैं। कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन साहस, स्वाभिमान, संघर्ष और समाज के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के अत्याचारों और शोषण के विरुद्ध आवाज बुलंद करते हुए जनजातीय समाज को एकजुट करने का काम किया। उनका संघर्ष केवल राजनीतिक आजादी तक सीमित नहीं था, बल्कि जल, जंगल और जमीन के अधिकारों की रक्षा तथा सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूकता पैदा करना भी उनके आंदोलन का महत्वपूर्ण हिस्सा था।

अतिथि जीत सिंह खरवार ने जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास और महापुरुषों के योगदान को याद करते हुए कहा कि जनजातीय समाज ने देश की संस्कृति, परंपराओं और स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भगवान बिरसा मुंडा जैसे महान क्रांतिकारियों का जीवन आज भी समाज को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और राष्ट्रहित में समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा देता है।

महोत्सव के माध्यम से मुख्य वक्ता बीरबल सिंह ने कहा जनजातीय समाज की लोक संस्कृति, कला, परंपरा और ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित करने तथा नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। कहा कि जनजातीय गौरव दिवस मनाने का उद्देश्य केवल महापुरुषों को याद करना नहीं, बल्कि उनके विचारों, संघर्षों और आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना भी है।

भगवान बिरसा मुंडा का जीवन आने वाली पीढ़ियों को अन्याय के विरुद्ध खड़े होने, अपनी संस्कृति पर गर्व करने और समाज के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा देता रहेगा। जनजातीय गौरव दिवस सांस्कृतिक महोत्सव में कर्मा की 13 टीमें,मृदंग की पांच टीमें,डोमकच की तीन टीमें,झूमर की चार टीमें अपने कला का प्रर्दशन की। अध्यक्षता देवनारायण सिंह खरवार ने किया तथा कार्यक्रम का संचालन रामप्रकाश पांडेय व अमरदेव पांडेय ने किया।

Views: 88
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

बीजपुर. देवउठनी एकादशी पर भगवान जगन्नाथ के स्थायी मंदिर का शिलान्यास

Next Post

कोन. शिक्षक संघ की एकजुटता के बीच नवागत बीईओ मनोज कुमार सिंह का भव्य स्वागत

Next Post

कोन. शिक्षक संघ की एकजुटता के बीच नवागत बीईओ मनोज कुमार सिंह का भव्य स्वागत

Related Posts

  • सोनभद्र. बेलछ के अगरडीहवा में मिला नवजात, चाइल्ड हेल्पलाइन ने सुरक्षित रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया सोनभद्र. बेलछ के अगरडीहवा में मिला नवजात, चाइल्ड हेल्पलाइन ने सुरक्षित रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया
  • जुगैल. रेण नदी पुल पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, शादी की खुशियां मातम में बदलीं; 21 वर्षीय युवक की मौत जुगैल. रेण नदी पुल पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, शादी की खुशियां मातम में बदलीं; 21 वर्षीय युवक की मौत
  • सोनभद्र. जनपद में NH-39 का 91 किमी तक होगा फोरलेन चौड़ीकरण, अनपरा-रेणुकूट को जाम से मिलेगी मुक्ति सोनभद्र. जनपद में NH-39 का 91 किमी तक होगा फोरलेन चौड़ीकरण, अनपरा-रेणुकूट को जाम से मिलेगी मुक्ति
  • सोनभद्र. विधानसभा निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत EVM एवं VVPAT जागरूकता अभियान तेज; जिलाधिकारी ने स्वयं मतदान कर परखी प्रक्रिया सोनभद्र. विधानसभा निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत EVM एवं VVPAT जागरूकता अभियान तेज; जिलाधिकारी ने स्वयं मतदान कर परखी प्रक्रिया
  • सोनभद्र. मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त सोनभद्र. मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement