• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. तियरा में पुरोहितों का भव्य सम्मान समारोह, विधायक भूपेश चौबे ने रामचरितमानस और शाल भेंट कर किया अभिनंदन

JK Gupta by JK Gupta
November 20, 2026
in सोनभद्र
0

ब्यूरो@जे0 के0…


सनातन धर्म में सभी के कल्याण की कामना, धर्म और संस्कृति को पीढ़ियों तक पहुंचाने में पुरोहितों की अहम भूमिका : भूपेश चौबे


Sonbhadra। सदर विधानसभा क्षेत्र के तियरा स्थित ब्रह्म बाबा परिसर में गुरुवार को सनातन धर्म रक्षक पुरोहित सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। सदर विधायक भूपेश चौबे के नेतृत्व में आयोजित समारोह में क्षेत्र के बड़ी संख्या में पुरोहितों और आचार्यों को रामचरितमानस, अंगवस्त्र, शाल, शंख और जनेऊ भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और ब्रह्म बाबा के विधिवत पूजन-अर्चन के साथ हुआ। इसके बाद विधायक भूपेश चौबे ने पुरोहितों को माला पहनाकर, शाल ओढ़ाकर और रामचरितमानस भेंट कर उनका अभिनंदन किया। सम्मान समारोह के दौरान पूरा परिसर जय श्रीराम और हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा।

इस अवसर पर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि सनातन धर्म में बिना किसी भेदभाव के सभी के कल्याण की मंगलकामना की जाती है। पुरोहित समाज हमारी धार्मिक परंपराओं, संस्कारों और संस्कृति का महत्वपूर्ण आधार है। किसी भी मांगलिक या धार्मिक कार्य में पुरोहितों की भूमिका सबसे अहम होती है। जन्म से लेकर मृत्यु तक के विभिन्न संस्कार पुरोहितों के मार्गदर्शन में ही संपन्न होते हैं।

उन्होंने कहा कि सनातन धर्म और संस्कृति की रक्षा तथा उसे अगली पीढ़ी तक पहुंचाने में पुरोहित समाज का योगदान अतुलनीय है। पुरोहित केवल धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं कराते, बल्कि समाज को संस्कार, नैतिकता और आध्यात्मिकता से जोड़ने का कार्य भी करते हैं। ऐसे में उनका सम्मान करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने पुरोहित समाज को भरोसा दिलाया कि उनके मान-सम्मान और हितों की रक्षा के लिए वह सदैव तत्पर रहेंगे।

समारोह में सम्मानित पुरोहितों ने विधायक के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से पुरोहित समाज का उत्साह और मनोबल बढ़ता है। साथ ही युवा पीढ़ी को सनातन परंपराओं और धार्मिक संस्कारों से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन किया गया।

ये पुरोहित एवं आचार्य रहे मौजूद; समारोह में रामचंद्राचार्य, पारस मिश्र, जगदीश पंथी, लालता प्रसाद पाठक, कृष्णा तिवारी, आलोक सिंह, शिव कुमार शास्त्री, यादवेंद्र दत्त द्विवेदी, अनूप तिवारी, आलोक चतुर्वेदी, लक्ष्मण दुबे, शिवशंकर चतुर्वेदी, रवि प्रकाश चतुर्वेदी, विशाल चतुर्वेदी, योगेंद्र, बिना, दिलीप चौबे, देवेश मिश्रा, अनिल मिश्रा, शंभूनाथ चौबे, अमरेश शुक्ल, नागेंद्र नाथ शुक्ला, प्रेमनाथ चौबे, सिद्धनाथ चौबे, वेद प्रकाश त्रिपाठी, यज्ञ नारायण दुबे, ओम दुबे और अटल बिहारी ओझा, निर्भय पांडेय सहित बड़ी संख्या में आचार्य एवं पुरोहित उपस्थित रहे।

Views: 48
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

म्योरपुर. सड़क को बना लिया टेंपो-पिकअप स्टैंड! म्योरपुर-लिलासी मोड़ पर रोज जाम, जनता पूछ रही कब होगी कार्रवाई?

Next Post

सोनभद्र. एसपी अभिषेक वर्मा ने रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क में साप्ताहिक परेड का किया निरीक्षण, पुलिस वाहनों और व्यवस्थाओं को परखा

Next Post

सोनभद्र. एसपी अभिषेक वर्मा ने रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क में साप्ताहिक परेड का किया निरीक्षण, पुलिस वाहनों और व्यवस्थाओं को परखा

Related Posts

  • सोनभद्र. बेलछ के अगरडीहवा में मिला नवजात, चाइल्ड हेल्पलाइन ने सुरक्षित रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया सोनभद्र. बेलछ के अगरडीहवा में मिला नवजात, चाइल्ड हेल्पलाइन ने सुरक्षित रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया
  • जुगैल. रेण नदी पुल पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, शादी की खुशियां मातम में बदलीं; 21 वर्षीय युवक की मौत जुगैल. रेण नदी पुल पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, शादी की खुशियां मातम में बदलीं; 21 वर्षीय युवक की मौत
  • सोनभद्र. जनपद में NH-39 का 91 किमी तक होगा फोरलेन चौड़ीकरण, अनपरा-रेणुकूट को जाम से मिलेगी मुक्ति सोनभद्र. जनपद में NH-39 का 91 किमी तक होगा फोरलेन चौड़ीकरण, अनपरा-रेणुकूट को जाम से मिलेगी मुक्ति
  • सोनभद्र. विधानसभा निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत EVM एवं VVPAT जागरूकता अभियान तेज; जिलाधिकारी ने स्वयं मतदान कर परखी प्रक्रिया सोनभद्र. विधानसभा निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत EVM एवं VVPAT जागरूकता अभियान तेज; जिलाधिकारी ने स्वयं मतदान कर परखी प्रक्रिया
  • सोनभद्र. मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त सोनभद्र. मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement