• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. एसपी अभिषेक वर्मा ने रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क में साप्ताहिक परेड का किया निरीक्षण, पुलिस वाहनों और व्यवस्थाओं को परखा

JK Gupta by JK Gupta
November 20, 2026
in सोनभद्र
0

चुर्क संवाददाता@संजय सिंह…


पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों की शारीरिक दक्षता, अनुशासन और कार्यकुशलता बनाए रखने के उद्देश्य से टोलीवार ड्रिल एवं दौड़ कराई। साथ ही पुलिस कर्मियों को शस्त्रों के संचालन एवं रखरखाव संबंधी प्रशिक्षण और अभ्यास भी कराया गया।

पुलिस अधीक्षक ने जवानों को फिट, अनुशासित और कर्तव्यनिष्ठ रहते हुए जनसेवा एवं कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने के निर्देश दिए। इसके बाद यूपी-112 सहित जनपद के विभिन्न थानों से आए पुलिस वाहनों की सघन जांच की गई।

इस दौरान वाहनों की तकनीकी स्थिति, साफ-सफाई और रखरखाव के साथ दंगा नियंत्रण उपकरण, वायरलेस सेट, प्राथमिक उपचार किट एवं अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता और कार्यशीलता परखी गई।

एसपी ने वाहन चालकों एवं संबंधित पुलिस कर्मियों को वाहनों और उपकरणों का नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित पुलिस रिस्पांस के लिए सदैव तैयार रहने के निर्देश दिए।

इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्द पर सलामी गार्द की सलामी स्वीकार की और गार्द रजिस्टर का निरीक्षण किया। उन्होंने परिवहन शाखा, क्वार्टर गार्द, स्टोर, मेस, गैस गोदाम, बैरक एवं पुलिस लाइन परिसर का भी निरीक्षण किया।

इस दौरान साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, अभिलेखों के रखरखाव और उपलब्ध संसाधनों की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सभी व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए।

Views: 48
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. तियरा में पुरोहितों का भव्य सम्मान समारोह, विधायक भूपेश चौबे ने रामचरितमानस और शाल भेंट कर किया अभिनंदन

Next Post

दुद्दी. निवर्तमान कोतवाल विश्वनाथ प्रताप सिंह को दी गई भावभीनी विदाई, कार्यकाल की सराहना कर दी गई शुभकामनाएं

Next Post

दुद्दी. निवर्तमान कोतवाल विश्वनाथ प्रताप सिंह को दी गई भावभीनी विदाई, कार्यकाल की सराहना कर दी गई शुभकामनाएं

Related Posts

  • सोनभद्र. बेलछ के अगरडीहवा में मिला नवजात, चाइल्ड हेल्पलाइन ने सुरक्षित रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया सोनभद्र. बेलछ के अगरडीहवा में मिला नवजात, चाइल्ड हेल्पलाइन ने सुरक्षित रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया
  • जुगैल. रेण नदी पुल पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, शादी की खुशियां मातम में बदलीं; 21 वर्षीय युवक की मौत जुगैल. रेण नदी पुल पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, शादी की खुशियां मातम में बदलीं; 21 वर्षीय युवक की मौत
  • सोनभद्र. जनपद में NH-39 का 91 किमी तक होगा फोरलेन चौड़ीकरण, अनपरा-रेणुकूट को जाम से मिलेगी मुक्ति सोनभद्र. जनपद में NH-39 का 91 किमी तक होगा फोरलेन चौड़ीकरण, अनपरा-रेणुकूट को जाम से मिलेगी मुक्ति
  • सोनभद्र. विधानसभा निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत EVM एवं VVPAT जागरूकता अभियान तेज; जिलाधिकारी ने स्वयं मतदान कर परखी प्रक्रिया सोनभद्र. विधानसभा निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत EVM एवं VVPAT जागरूकता अभियान तेज; जिलाधिकारी ने स्वयं मतदान कर परखी प्रक्रिया
  • सोनभद्र. मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त सोनभद्र. मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement