• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों की साइबर ठगी, अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का पर्दाफाश; एक गिरफ्तार

JK Gupta by JK Gupta
November 18, 2026
in सोनभद्र
0

ब्यूरो@जे0 के0/@संजय सिंह…..


सोनभद्र में ₹37 करोड़ के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा, देशभर में 200 शिकायतें, ठगी की रकम ₹100 करोड़ से अधिक होने की आशंका


Sonbhadra। विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों के बैंक खाते खुलवाने और उनका इस्तेमाल देशभर में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी में करने वाले अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का सोनभद्र पुलिस ने पर्दाफाश किया है। साइबर क्राइम थाना और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में प्रयागराज निवासी सौरभ सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

जांच में सोनभद्र से जुड़े बैंक खातों के माध्यम से करीब 37 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा हुआ है। वहीं, देशभर में इस नेटवर्क से जुड़ी करीब 200 साइबर शिकायतें सामने आई हैं। ठगी की कुल रकम 100 करोड़ रुपये से अधिक होने की आशंका जताई गई है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्त सौरभ सिंह पुत्र प्रमोद सिंह, निवासी नेवढ़िया, थाना करछना, जनपद प्रयागराज से पूछताछ में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क की जानकारी सामने आई।

पुलिस के मुताबिक, अभियुक्त अपने सहयोगियों के साथ संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह में कंपनियां स्थापित कर विदेश में नौकरी दिलाने का प्रलोभन देता था। इस नेटवर्क के तहत Lab Med Medicine Logistics Company, ASL Logistics Company और Kumar Singh LLC नाम से कंपनियां संचालित की जा रही थीं।

नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों के बैंक खाते खुलवाकर उनके एटीएम कार्ड, पासबुक और सिम कार्ड हासिल कर लिए जाते थे। इसके बाद इन खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी की रकम के लेनदेन में किया जाता था।

जांच में सामने आया कि सामान्य बैंक खाते 10 से 20 हजार रुपये और कॉरपोरेट खाते 50 हजार से एक लाख रुपये तक में खरीदे जाते थे। इन खातों को आगे साइबर अपराधियों को करीब दो लाख रुपये तक में उपलब्ध कराया जाता था। ठगी की रकम को कई बैंक खातों के जरिए स्थानांतरित कर नकद निकासी और क्रिप्टोकरेंसी में बदलकर अपराधियों तक पहुंचाया जाता था।

पुलिस के अनुसार, इस नेटवर्क से निवेश, शेयर ट्रेडिंग, ऑनलाइन गेमिंग और ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर भी लोगों से ठगी की जाती थी। अभियुक्त के वर्ष 2021 से 2025 के बीच दुबई में रहने तथा नेपाल, थाईलैंड, कंबोडिया और मलेशिया की यात्रा करने की जानकारी भी मिली है। फर्जी वीजा और विदेश भेजने से जुड़ी गतिविधियों की जांच की जा रही है।

इस नेटवर्क से जुड़े मामले में पुलिस पहले रवि पाण्डेय और बृजेश कुमार पाण्डेय को भी गिरफ्तार कर चुकी है। विवेचना में अन्य संदिग्धों और करीब 37 करोड़ रुपये के लेनदेन की पड़ताल जारी है।

बरामदगी: पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक महिंद्रा थार, 27 क्रेडिट-डेबिट कार्ड, दो चेकबुक, तीन बैंक पासबुक, तीन मोबाइल फोन और एक एप्पल लैपटॉप सहित अन्य सामान बरामद किया है।

पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका, बैंक खातों और ठगी की रकम के अंतिम हस्तांतरण की जांच की जा रही है।

Views: 44
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

केकराही. पिकअप-बाइक की जोरदार टक्कर में एक की मौत, दूसरा गंभीर

Next Post

सोनभद्र. रॉबर्ट्सगंज मे निकली यातायात जागरूकता रैली, एसपी ने दिखाई हरी झंडी

Next Post

सोनभद्र. रॉबर्ट्सगंज मे निकली यातायात जागरूकता रैली, एसपी ने दिखाई हरी झंडी

Related Posts

  • सोनभद्र. नवागत तहसीलदार राहुल सिंह का लेखपाल संघ ने किया स्वागत सोनभद्र. नवागत तहसीलदार राहुल सिंह का लेखपाल संघ ने किया स्वागत
  • बीजपुर. पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी की बैटरी और सिंचाई पंप मोटर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार बीजपुर. पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी की बैटरी और सिंचाई पंप मोटर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
  • सलखन. पोल से टकराई तेज रफ्तार बाइक, 23 वर्षीय युवक की मौत सलखन. पोल से टकराई तेज रफ्तार बाइक, 23 वर्षीय युवक की मौत
  • सोनभद्र. जर्जर हाईटेंशन बिजली का पोल बना खतरा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा सोनभद्र. जर्जर हाईटेंशन बिजली का पोल बना खतरा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
  • सोनभद्र. रोजगार मेले में 1031 अभ्यर्थियों को मिला नौकरी का ऑफर सोनभद्र. रोजगार मेले में 1031 अभ्यर्थियों को मिला नौकरी का ऑफर
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement